राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस के करोड़ों कार्यकर्ताओं को संजीवन मिली : मल्लिकार्जुन खड़गे

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस के करोड़ों कार्यकर्ताओं को संजीवन मिली : मल्लिकार्जुन खड़गे

आज 138वां स्थापना दिवस मना रही है कांग्रेस पार्टी

आज 28 दिसंबर, 2022 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपना 138वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर कांग्रेस के हाल ही चुने गये राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एआईसीसी मुख्यालय पर पहुंच कर झंडा फहराया। इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। 

इस मौके पर अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें कांग्रेस पार्टी को समावेशी बनाने के लिये युवाओं, महिलाओं, वंचित तबकों और बुद्धिजीवियों को हमारे साथ जोड़ना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश भर में करोड़ों कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिली है। 

वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि कांग्रेस का 138 साल का इतिहास है। कांग्रेस की नीति, सिद्धांत, कार्यक्रम अडिग हैं। संविधान की रक्षा करने में हम सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लोगों से जुड़ने की बात कही है। हम आज संकल्प लेंगे कि आने वाले समय में कांग्रेस का हर नेता, कार्यकर्ता जनता के बीच जायेगा।