कुछ बाइकर्स करने लगे राश्मिका मंदाना की कार पीछा, जानिए पास आने पर अभिनेत्री ने पीछा करने वालों से क्या कहा

कुछ बाइकर्स करने लगे राश्मिका मंदाना की कार पीछा, जानिए पास आने पर अभिनेत्री ने पीछा करने वालों से क्या कहा

24 दिसंबर को रश्मिका चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम से लौट रही थी उसी समय हुई घटना, अभिनेत्री ने दे दी हेलमेट पहनने की सलाह

दक्षिण भारत की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का अपना अलग फैन बेस है। लोग उनकी अदाकारी और खूबसूरती के दीवाने हैं। आम तोर पर चर्चा में बनी रहने वाली राश्मिका एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार वो अपनी किसी फिल्म या किसी प्रोजेक्ट के लिए नहीं बल्कि अन्य कारण से चर्चा में है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ फैंस उन्हें देखने के लिए उनकी कार का पीछा कर रहे हैं। इसके बाद जो हुआ वो चर्चा का विषय बन गया है।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि 24 दिसंबर को रश्मिका चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म वारिसु के ऑडियो लॉन्च पर गईं थीं। इस इवेंट के पूरा होने के बाद जब रश्मिका अपने होटल की तरफ जा रहीं थी, उसी समय रास्ते मे उनके कुछ फैंस बाइक से उनकी कार का पीछा कर रहे थे। इसी बीच सिग्नल पर फैंस उनकी कार के पास आ गए।

रश्मिका ने फैंस को दी हेलमेट पहनने की सलाह

अपने फैंस के इतने पास आने पर रश्मिका ने कार का ग्लास खोलते हुए उन्हें हेलमेट पहनने की सलाह दे डाली। इतने में फैन यह विश्वास दिलाता है कि वो हेलमेट पहन लेगा, लेकिन रश्मिका उसे तुरंत हेलमेट लगाते को कहती हैं। सोशल मीडिया पर रश्मिका का यह वीडियो बेहद सुर्खियों में है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

इस वीडियो के सामने आने के कुछ ही समय बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रश्मिका के फैंस उनके इस व्यवहार की खूब तारीफ कर रहे हैं।

रश्मिका की अपकमिंग फिल्में

काम की बात करें तो पुष्पा की ये अदाकारा जल्द ही थलपति विजय की फिल्म वारिसू में नजर आएंगी। फिल्म का ऑडियो लॉन्च 1 जनवरी 2023 को नए साल के मौके पर सन टीवी पर ऑन एयर किया जाएगा। इसके अगले साल रश्मिका सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर मिशन मजनू, रणबीर कपूर स्टारर एनिमल और अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 में नजर आएंगी।

Related Posts