जन्मदिन की पार्टी में आई अपनी एक्स गर्लफ्रेंड का माथा चूमते नजर आए सलमान खान, सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा वीडियो

जन्मदिन की पार्टी में आई अपनी एक्स गर्लफ्रेंड का माथा चूमते नजर आए सलमान खान, सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा वीडियो

आज सलमान खान अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं, उसी की पार्टी में बहुत से सितारों ने की शिरकत

आज बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर एक ग्रैंड पार्टी रखी गई थी, जिसमें बी टाउन के सितारों ने शिरकत की है। इस दौरान कई सारे सितारों के वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहे हैं। इन्हीं वीडियो में से एक वीडियो ऐसा भी सामने आया है जिसमे 'चुलबुल पांडे' अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के साथ है और उनके माथे पर किस करते हुए नजर आए हैं।

https://www.instagram.com/reel/CmqKLqqh2Bx/?utm_source=ig_web_copy_link

क्या है इस वीडियो में

आपको बता दें कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि ब्लू शिमर ड्रेस में संगीता बेहद खूबसूरत लग रही अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को सलमान खान कार तक बाहर छोड़ने आए है। इस दौरान सलमान संगीता को गले लगाते हुए और माथे पर किस करते हैं। एक समय में एक दूसरे को डेट करने वाले सलमान खान और संगीता को एक साथ देखकर सलमान के फैंस उत्साहित नजर आए। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'पहला प्यार तो आखिर पहला ही होता है'। तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'मेरा पहला पहला प्यार है'।

शादी तक पहुँच गई थी सलमान-संगीता की बात

गौरतलब है कि एक समय में ये दोनों बी टाउन के सबसे अच्छे कपल माने जाते थे। ऐसा कहा जाता है कि इन दोनों को रिश्ता करीब 10 साल तक चला था और सलमान खान ने फिल्ममेकर करण जौहर के शो में इस बात को कबूला भी था कि संगीता बिजलानी के साथ उनकी शादी होने वाली थी, जिसके लिए कार्ड तक भी छप गए थे। लेकिन फिर सलमान और संगीता का ब्रेकअप हो गया। इस ब्रेकअप के पीछे सलमान और सोमी की बढ़ती नजदीकी बताई जा रही थी। हालांकि भले ही इनका रिश्ता टूट गया पर इसके बाद भी कई बार दोनों को एक साथ स्पॉट किया जा चुका है।

Tags: Bollywood