सूरत : अलथान में अनियंत्रित होकर बाइक से टकराई कार 

सूरत : अलथान में अनियंत्रित होकर बाइक से टकराई कार 

अलथान-भीमराड रोड और रांदेर जिलानी ब्रिज पर एक गंभीर हादसा हो गया

सूरत शहर में रात के समय दो अलग-अलग जगहों पर दो हादसे हुए। अलथान क्षेत्र में कार चालक ने तेज गति से वाहन चलाते समय नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से जा टकराई। उधर, रांदेर जिलानी पुल पर एक कार और बाइक के बीच टक्कर हो गयी। दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अलथान में स्टेयरिंग से नियंत्रण खोने से कार चालक का एक्सीडेंट

जानकारी के अनुसार रात के समय सूरत के अलथान भीमराड रोड पर चालक पूरी रफ्तार से जा रहा था। इसी बीच कार चालक के अचानक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो देने से हादसा हो गया। कार चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से जा टकराया। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर दो-तीन बार पलट गई। यह हादसा काफी देर रात हुआ। आसपास के लोग भी जमा हो गए थे। गनीमत यह रही कि इस घटना में चालक को मामूली चोटें ही आई, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार का एयरबैग खुल गया। उधर, पुलिस का बेड़ा भी मौके पर पहुंच गया और आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रांदेर जिलानी पुल पर कार और बाइक के बीच हादसा

दुसरी घटना में रांदेर जिलानी पुल पर भी हादसा हो गया। जिलानी ब्रिज पर कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे से यहां लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। इधर बाइक चालक घायल हो गया जिसे 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिलानी ब्रिज पर हुआ यह हादसा भी काफी गंभीर था, गनीमत यह रही कि इस घटना में भी बाइक चालक के सिर में मामूली चोटें आई हैं। सौभाग्य से कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। लेकिन इस घटना में बाइक और कारों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। 

Tags: Surat