ओड़िसा के होटल में रूसी राजनयिक और उनके दोस्त की मृत्यु

ओड़िसा के होटल में रूसी राजनयिक और उनके दोस्त की मृत्यु

भारत में जन्म दिन मनाने आये थे, हुए हादसों का शिकार, पुलिस हर पहलु को खंगाल रही

ओडिशा के रायगढ़ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। भारत आये दो रूसी पर्यटकों की एक सप्ताह के भीतर यहां मौत हो गई। रूस के राजनेता पावेल एंटोनोव की शनिवार को ओडिशा के एक होटल में अपने कमरे की खिड़की से गिरकर मौत हो गई। इससे दो दिन पहले गुरुवार को भारत में एक पार्टी के दौरान उनके एक दोस्त की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।

हैरानी की बात यह है कि पावेल एंटोनोव रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की समर्थक पार्टी से जुड़े हुए हैं। हालाँकि, युक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से कई बार वे पुतिन की आलोचना कर चुके हैं। एंटोनोव रूस के व्लादिमीर क्षेत्र के लिए संसद सदस्य थे और 2019 में रूस के सबसे धनवान राजनेता भी। वह अपना 65वां जन्मदिन मनाने भारत आए थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय पुलिस के मुताबिक एंटोनोव की मौत एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, 65 साल के पावेल एंटोनोव शनिवार को होटल के बाहर खून से लथपथ पाए गए। वहीं 22 दिसंबर को उनके यात्री व्लादिमीर बिडेनोव को उसी होटल में मृत पाया गया था। वह होटल की पहली मंजिल से अपने कमरे में बेहोश पड़ा था और उसके पास शराब की खाली बोतलें भी थीं। जिला अस्पताल ले जाते समय डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।