विश्व : क्रिसमस के दिन स्पेन में हुआ बड़ा हादसा, चलती बस पुल से नदी में गिरी

विश्व : क्रिसमस के दिन स्पेन में हुआ बड़ा हादसा, चलती बस पुल से नदी में गिरी

हादसे में 6 लोगों की मौत, दो लोग घायल, दुर्घटना खराब मौसम के कारण

स्पेन में क्रिसमस के दिन चलती बस पुल से नदी में गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हो गए हैं। मारे गए लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बचावकर्ताओं ने कहा कि उत्तर-पश्चिम स्पेन के गैलिसिया में दुर्घटना में छह यात्रियों की मौत हो गई। जबकि चालक व एक अन्य घायल हो गए।

एक मोटरसाइकिल सवार ने दी हादसे की जानकारी

मामले में मिली जानकारी के अनुसार बस पुल से करीब 30 मीटर नीचे लारेज नदी में पलट गई। भारी बारिश में गाड़ी चला रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने पुल पर टूटी रेलिंग देखी और आपातकालीन सेवाओं को फोन किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बस और यात्रियों को नदी से बाहर निकाला।

स्पेन के गार्ड ने बताया कि बस में कुल आठ लोग सवार थे। शेष दो लोगों को अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्फोंसो रुएडा ने कहा कि दुर्घटना खराब मौसम के कारण हुई हो सकती है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने हादसे पर जताते दुख

अल्फोंसो रुएडा ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा, 'हम अभी तक हादसे की सही वजह का पता नहीं लगा पाए हैं लेकिन यह सच है कि कल रात मौसम बहुत खराब था।' रूएडा ने बाद में सोशल मीडिया पर सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों के बारे में लिखा। बचाव कार्य में लगे लोगों का धन्यवाद। उन्होंने दुर्घटनास्थल पर अपने दौरे की तस्वीरें साझा कीं।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "ये सभी मुश्किल हालात में वहां बचाव कार्य में लगे हुए हैं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि मृतकों में से एक गैलिसिया में रहने वाली पेरू की एक युवा महिला थी, जो बुजुर्गों के लिए काम करती थी। अन्य पीड़ित स्पेनिश थे।