मुंबई : उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी और दामाद अपने जुड़वा बच्चों के साथ पहली बार आये भारत, इस मौके पर होगा 300 किलो सोने का दान

मुंबई : उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी और दामाद अपने जुड़वा बच्चों के साथ पहली बार आये भारत, इस मौके पर होगा 300 किलो सोने का दान

एक महीने पहले मुकेश अंबानी की बेटी ने दिया था जुड़वा बच्चों को जन्म

उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा और उनके पति आनंद पीरामल अपने जुड़वां बच्चों के साथ आज पहली बार अमेरिका से भारत पहुंचे। खास बात यह है कि 19 नवंबर 2022 को ईशा अंबानी ने अपने 2 छोटे बच्चों को जन्म दिया था। बच्चे अब एक महीने के हो गए हैं तो ईशा अंबानी और आनंद पीरामल अपने जुड़वा बच्चों आद्या और कृष्णा के साथ मुंबई पहुंचे।

प्रशिक्षित नैनियां भी आई हैं साथ

आपको बता दें कि ईशा और उनके जुड़वा बच्चों को कतर से फ्लाइट से मुंबई लाया गया है। फ्लाइट को कतर के नेता ने भेजा था, जो मुकेश अंबानी के अच्छे दोस्त भी हैं। यह भी कहा जा रहा है कि मुंबई से भी बेहतरीन डॉक्टरों की एक टीम लॉस एंजिलिस पहुंची थी। ये सभी ईशा और बच्चों को अपनी देखरेख में मुंबई ले आए हैं।

बेहतरीन डॉक्टरों के साथ आये भारत

डॉक्टरों की टीम के साथ अमेरिका के बेहतरीन पीडिया ट्राइशियन डॉ टिम गिब्सन भी थे। यह सुनिश्चित करना उनका काम था कि ये दोनों बच्चे विमान में सुरक्षित हैं। इन सबके साथ ही 8 प्रशिक्षित नैनी को यूएसए से मुंबई लाया गया है। ये सभी ईशा और बच्चों के साथ भारत में रहेंगे।

वीडियो हुआ वायरल

अमेरिका से चार्टर्ड विमान से पहली बार मुंबई पहुंचे अंबानी और पीरामल परिवारों ने नवजात शिशुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुंबई एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

300 किलो सोने का दान 

जानकारी के मुताबिक इस मौके पर अंबानी परिवार 300 किलो सोना दान करेगा। इसके अलावा ये दोनों बच्चें डोल्से और गब्बाना, गुच्ची और लोरो पियाना जैसे विश्व प्रसिद्ध ब्रांड के कपड़े पहनेंगे। इतना ही नहीं BMW ने कार की सीट को भी बच्चों के हिसाब से मॉडिफाई किया है।

Related Posts