उर्फी जावेद-युवराज वाल्मीकि विवाद : जानें क्यों और कैसे उलझे दोनों!

उर्फी जावेद-युवराज वाल्मीकि विवाद : जानें क्यों और कैसे उलझे दोनों!

बॉलीवुड की बहुचर्चित एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद आये दिन किसी न किसी कारण से चर्चा में रहती हैं। अपने स्टाइलिश लुक्स और बोल्डनेस की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली उर्फी उनके फैशन की आलोचना करने वाले सभी को बखूबी जवाब देने के लिए भी जानी जाती हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

हाल ही में उर्फी भारत के हॉकी प्लेयर युवराज वाल्मीकि से उलझ गई। आपको बता दें कि उर्फी और युवराज के बीच झगड़ा उस समय शुरू हुआ, जब एक पैपराजी ने सोशल मीडिया पर उर्फी का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो पर कथित तौर पर युवराज ने आपत्तिजनक कमेंट किया, जो उर्फी को बिल्कुल पसंद नहीं आया। बता दें कि वीडियो में उर्फी के दुबई में गिरफ्तार होने की बात थी। युवराज ने इस पर कमेंट लिखा, 'थैंक यू दुबई। प्लीज इसे अपने पास हमेशा के लिए रख लो।'

जानिए क्या लिखा उर्फी ने 

आपको बता दें कि भारतीय हॉकी के खिलाड़ी युवराज के इस कमेंट पर उर्फी ने तगड़ा जवाब देते हुए लिखा, 'तुम्हें मेरे कपड़ों से इतनी दिक्कत है और फिर भी मेरे पर्सनल पेज पर मैसेज करते हो। वैसे मेरे पास अभी भी तुम्हारे भेजे मैसेज के स्क्रीनशॉट हैं।'

इतना ही नहीं उर्फी जावेद ने अपना एक वीडियो भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर डाला, जिसमें उर्फी जावेद रो भी पड़ीं। उन्होंने कहा कि युवराज एक पब्लिक फिगर हैं। उनका उर्फी के कपड़ों पर कमेंट करना ज्यादा लोगों तक पहुंचता है और इसका सोशल मीडिया यूजर्स पर असर भी पड़ता है। उर्फी का यह भी कहना है कि युवराज जैसे लोगों की वजह से दूसरों में उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी देने की हिम्मत आती है। साथ ही उन्होंने कहा कि 'युवराज को ये सब बंद कर देना चाहिए।

युवराज वाल्मीकि ने किया इन आरोपों से इंकार

वहीं उर्फी जावेद के इस आरोप पर अब युवराज वाल्मीकि एक्ट्रेस के इन आरोपों को बिना सर-पैर के बता रहे हैं। उर्फी जावेद के बारे में बात करते हुए युवराज ने कहा, 'उर्फी का दिमाग खराब हो गया है। मैंने कभी ये नहीं कहा, लेकिन वो सही में एक कलंक हैं। अगर उसके पास मैसेज हैं तो वो उन्हें शेयर कर सकती है। मैंने पैपराजी की पोस्ट पर इसलिए कमेंट किया था ताकि उर्फी को प्रमोट करना बंद किया जाए। एक इंसान को समझ होनी चाहिए कि कौन-सा कपड़ा कब और कहां पहना जाता है।'

कौन हैं युवराज वाल्मीकि?' 

बता दें कि 33 वर्षीय युवराज वाल्मीकि भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं। उन्हें प्रिंस ऑफ इंडियन हॉकी भी कहा जाता है। 29 नवंबर 1989 को जन्मे युवराज महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उन्होंने प्रसिद्ध रूप से भारतीय टीम के साथ 2011 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती और लगातार 8 वर्षों तक जर्मन हॉकी लीग में खेलने वाले एकमात्र भारतीय हॉकी खिलाड़ी हैं। 33 वर्षीय वाल्मीकि ने प्रसिद्ध टेलीविजन रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 में भाग लिया था। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत ALTBalaji पर प्रसारित होने वाले शो 'क्लास ऑफ 2020' से की थी। युवराज वाल्मीकि को महाराष्ट्र के सर्वोच्च खेल पुरस्कार, शिव छत्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।