
ऑस्कर : एस एस राजामौली के 'आर आर आर' के इस गाने को मिला प्रवेश, गुजराती फिल्म भी दौड़ में
ब्लॉकबस्टर तेलुगु फिल्म के आकर्षक गीत 'नातु नातु' को 2023 ऑस्कर पुरस्कारों के लिए'सर्वश्रेष्ठ मूल गीत' श्रेणी में चुना गया
साल ही सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'आरआरआर' के आने के साथ ही इसके ऑस्कर में जाने की संभावना बहुत थी पर अंत समय में भारत की ओर से गुजराती फिल्म छेल्लो शो को ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया। अब इस विषय में एक नई जानकारी हैं जो आरआरआर फिल्म निर्माताओं और प्रशंसकों को बहुत अच्छा लगेगा। दरअसल ये फिल्म किसी न किसी रूप में ऑस्कर की दौड़ में हैं। ब्लॉकबस्टर तेलुगु फिल्म के आकर्षक गीत 'नातु नातु' को 2023 ऑस्कर पुरस्कारों के लिए'सर्वश्रेष्ठ मूल गीत' श्रेणी में चुना गया है।
तरण ने ट्वीट कर दी जानकारी
आपको बता दें कि इस बारे में जानकारी देते हुए व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "दिन की शुरुआत करने का क्या तरीका है... #NaatuNaatu [#RRR से] - 2022 का सबसे मशहूर डांस नंबर - 'ओरिजिनल सॉन्ग' कैटेगरी में #Oscars2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। #RRRMovie"
What a way to start the day… #NaatuNaatu [from #RRR] - the most celebrated dance number of 2022 - shortlisted for #Oscars2023 in ‘Original Song’ category.#RRRMovie pic.twitter.com/hrHzmhpzWJ
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 22, 2022
आदर्श ने यह भी घोषणा की कि गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' को 'सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म' श्रेणी में चुना गया है।
A memorable moment, indeed… #LastFilmShow [#ChhelloShow] shortlisted in ‘International Feature Film’ category at #Oscars2023… OFFICIAL POSTER… pic.twitter.com/1W2dZpJFmz
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 22, 2022
उन्होंने लिखा, "एक यादगार पल, वास्तव में... #LastFilmShow [#ChhelloShow] को #Oscars2023 में 'इंटरनेशनल फीचर फिल्म' श्रेणी में शॉर्टलिस्ट किया गया...आधिकारिक पोस्टर..."।
गोल्डन ग्लोब अवार्ड में आर आर आर की धूम
इससे पहले 'आरआरआर' ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 की नॉमिनेशन लिस्ट में दो स्थान हासिल किए थे। 'आरआरआर' को दो कैटेगरी 'बेस्ट पिक्चर- नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज' और 'ओरिजिनल सॉन्ग- मोशन पिक्चर' में नॉमिनेट किया गया था। आरआरआर’ को अपने एनर्जेटिक सॉन्ग ‘नाटु नातटु’ के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि ‘द लास्ट फिल्म शो’ को ‘इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। जहां तक आरआरआर के बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी की बात है तो 81 ट्यून्स में से 15 गानों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. अन्य गानों में ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ का ‘नथिंग इज़ लॉस्ट’, ‘ब्लैंक पैंथर: वकंडा फॉरएवर’ का ‘लिफ्ट मी अप’, ‘टॉप गन: मेवरिक’ का ‘होल्ड माई हैंड’ शामिल हैं।
इन श्रेणियों में भेजी गई है फिल्म,
फिल्म निर्माताओं ने मुख्य श्रेणियों में ऑस्कर के लिए अकादमी को फिल्म प्रस्तुत की थी। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ फिल्म (डीवीवी दानय्या), सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (एसएस राजामौली), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (जूनियर एनटीआर और राम चरण), सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (अजय देवगन), सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (आलिया भट्ट) और अन्य श्रेणियों में विचार करने के लिए कहा।
इंस्टाग्राम पर साझा किया धन्यवाद पत्र
इस बारे में एक धन्यवाद नॉट लिखते हुए आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया गया जिसमें लिखा "#RRRForOscars। हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि RRR की भारी सफलता ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर मील के पत्थर बनाकर और भाषाई और सांस्कृतिक बाधाओं को पार करके दुनिया भर में फिल्म प्रेमियों को एकजुट करके वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व किया। हम हर एक के आभारी हैं। हमने सामान्य श्रेणी में ऑस्कर विचार के लिए अकादमी में आवेदन किया। हम अपने आरआरआर परिवार को शुभकामनाएं देते हैं और इसे संभव बनाने के लिए तहे दिल से उनका धन्यवाद करते हैं।
क्या है फिल्म की कहानी, कैसा रहा व्यापार
गौरतलब है कि आरआरआर दो तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है। जिसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर ने क्रमशः मुख्य भूमिकाएँ निभाईं। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। फिल्म केवल बॉक्स ऑफिस पर ही सुपरहिट नहीं थी बल्कि क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म को खूब सराहा। फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट लीड रोल में थे। इस फिल्म ने 1200 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। वहीं इसे विदेशों में भी काफी पॉपुलैरिटी मिली है। अमेरिका और जापान में इस फिल्म को सबसे ज्यादा पसंद किया गया।
छेल्लो शो भी हुई है नामांकित
वहीं पान नलिन द्वारा निर्देशित गुजराती फिल्म ‘छैलो शो’ (लास्ट फिल्म शो) सिनेमा के प्रेम में डूबे सौराष्ट्र के एक गांव के युवा लड़के की कहानी है। ऑस्कर में भारत की फिल्म छेल्लो शो को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये गुजराती फिल्म भारत की तरफ से ऑस्कर की ऑफिशियल एंट्री थी।