भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों के पालन संबंधी सरकारी पत्र पर छिड़ी राजनीतिक बयानबाजी

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों के पालन संबंधी सरकारी पत्र पर छिड़ी राजनीतिक बयानबाजी

दुनिया भर के कई बड़े देशों में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। पिछले सप्ताह भर में कोरोना के 36 लाख मामले दर्ज किये गये हैं। इस बदलते घटनाक्रम के बीच भारत सरकार भी सतर्क हो गई है और स्थिति की समीक्षा के लिये केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई जिसमें स्थिति की समीक्षा की गई।

इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और मास्क-सैनिटाइजर का उपयोग लागू किया जाए। यदि यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं हो तो देश हित में यात्रा को स्थगित किया जाए।

आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान से होती हुई हरियाणा में प्रवेश कर चुकी है। बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत नूंह से की।

राहुल गांधी ने कहा है कि कोई भी शक्ति इस यात्रा को रोक नहीं सकती है क्योंकि ये यात्रा कांग्रेस की नहीं है बल्कि देश के बेरोजगार युवाओं की, मजदूरों, छोटे दुकानदारों और किसानों की है।

उधर भारत जोड़ो यात्रा के लिये जारी इस सरकारी दिशा-निर्देश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि भारत जोड़ो याा से मोदी सरकार बौखलाई हुई है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिये भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है। क्या गुजरात चुनाव में पीएम मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गये थे? 

वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस विषय पर एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बढ़ते समर्थन से भाजपा परेशान है, उनका मकसद खलल डालला है। दो दिन पहले पीएम ने त्रिपुरा में रैली की थी तब कोविड प्रोटोकोल का पालन नहीं हुआ था, यदि बना राजनीतिक उद्देश्य के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का चिंता वैध है, तो उन्हें पहले पीएम को पत्र लिखना चाहिये।

उधर कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि आज का कोविड प्रोटोकॉल क्या हैं? ऐसा लगता है कि हमारे पास किसी भी अन्य सार्वजनिक समारोहों में लागू करने योग्य COVID प्रोटोकॉल नहीं हैं। भारत जोड़ो यात्रा पर अचानक इतना ध्यान क्यों दिया जा रहा है अगर यह भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता तो?

कांग्रेसी नेताओं के प्रतिभाव पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गांधी परिवार को निशाने पर लिया और कहा कि सवाल ये खड़ा होता है कि क्या एक परिवार सभी प्रोटोकॉल से ऊपर है। ये मैं मान सकता हूं कि कांग्रेस में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से ज्यादा एक परिवार को मान्यता मिली है परंतु कोविड प्रोटोकॉल का तो उनको पालन करना होगा।

देखना होगा कोरोना के नये आसन्न खतरे के बीच आने वाले दिनों में यह मामला देश में क्या राजनीतिक रूप लेता है क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर तक प्रस्तावित है और राजस्थान के बाद अभी हरियाणा से होकर दिल्ली में प्रवेश करेगी।