अहमदाबाद : महिला की संदिग्ध मौत प्रकरण में सीसीटीवी कैमरे से हुआ बड़ा खुलासा 

अहमदाबाद : महिला की संदिग्ध मौत प्रकरण में सीसीटीवी कैमरे से हुआ बड़ा खुलासा 

महिला के पति द्वारा लगाए गए आरोप निराधार साबित हुए

जामनगर की सरकारी जी. जी. अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत को लेकर हड़कंप मच गया है। महिला के पति द्वारा लगाए गए आरोप निराधार साबित हुए हैं। महिला के पति का आरोप है कि अस्पताल में महिला मरीजों के बीच कहासुनी हो गई थी, इसी दौरान एक अन्य महिला मरीज ने उनकी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी। हालांकि हाल ही में सामने आए सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि अन्य महिला मरीजों के बीच मारपीट हुई थी, लेकिन कहीं भी यह नहीं देखा गया कि महिला का गला दबाया गया था। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि महिला जब गिरी तो उसके आसपास कोई नहीं था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

 महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हुआ विवाद

जीजी अस्पताल के मनोरोग वार्ड में इलाज करा रही महिला की रहस्यमयी मौत के बाद अस्पताल विवादों में आ गया है। मृतक महिला के पति का आरोप है कि मनोरोग वार्ड में उसकी पत्नी का किसी दूसरी महिला से झगड़ा हो गया था। एक अन्य महिला मरीज ने उनकी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने मृतक महिला के पति के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब इस घटना में नया मोड़ आ गया है। इससे पहले जामनगर के जीजी अस्पताल में सुपरवाइजर और ठेकेदार पर शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप लगे थे। इस मामले की गूंज गांधीनगर पहुंची तो पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। एक बार फिर जीजी अस्पताल विवादों में आ गया है।

Tags: