वडोदरा : राजेंद्र त्रिवेदी के विधानसभा क्षेत्र में लगाया विवादित बैनर, संगठन सर्वोपरी'

वडोदरा : राजेंद्र त्रिवेदी के विधानसभा क्षेत्र में लगाया विवादित बैनर,  संगठन सर्वोपरी'

वडोदरा की रावपुरा सीट से विधायक और गुजरात के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी से राजस्व विभाग छीन लिया गया है

 वडोदरा शहर में रविवार को हर जगह विवादित बैनर नजर आ रहे हैं। अचानक लगाये गये ये बैनर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। बैनर पर लिखा है संगठन ही सर्वोपरी। बैनर लगाने वाले ने अपनी पहचान छुपाई है। बैनर में भारत माता की जय भी लिखा हुआ नजर आ रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कैबिनेट मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी से राजस्व विभाग छीन लेने के बाद ये बैनर लगाये गये हैं।  वडोदरा शहर में कालाघोड़ा सर्कल, सयाजी अस्पताल समेत कई जगहों पर संगठन ही सर्वोपरी और भारत माता की जय शब्दों वाले बैनर लगाए गए हैं। 
बैनर लगाने वाले की पहचान गुप्त रखी गई है। ज्यादातर बैनर रावपुरा विधानसभा में लगाए गए हैं। राजेंद्र त्रिवेदी इस विधानसभा सीट से विधायक हैं और गुजरात सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।
राजेंद्र त्रिवेदी से राजस्व विभाग छीनने के बाद लगा बैनर!
वडोदरा शहर में ज्यादातर बैनर राजेंद्र त्रिवेदी के विधानसभा क्षेत्र में हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को राजेंद्र त्रिवेदी से राजस्व विभाग छीन ली है। उसके बाद से उनके निर्वाचन क्षेत्र में लगे बैनर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। लेकिन यह बैनर किसने लगाया है और इसके पीछे क्या मकसद है यह सामने नहीं आया है।
Tags: 0