वडोदरा : सेंट्रल जेल में घुसे मगरमच्छ का किया रेस्क्यू

वडोदरा :  सेंट्रल जेल में घुसे मगरमच्छ का किया रेस्क्यू

वडोदरा सेंट्रल जेल में आधी रात को जब मगरमच्छ पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने जीव दया कार्यकर्ताओं की मदद ली

शहर में अक्सर विश्वामित्री नदी से मगरमच्छ निकलते हैं और मुख्य सड़कों और रिहायशी इलाकों में अतिक्रमण कर लेते हैं। जिसके चलते जीव दया कार्यकर्ताओं की मदद ली जाती है। विश्वामित्री से सटी वडोदरा सेंट्रल जेल में बीती आधी रात के बाद तीन फुट का मगरमच्छ घुस गया। गार्ड ने मगरमच्छ की हरकत पर नजर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचना दी और जीव दया कार्यकर्ताओं को बुलाया। कार्यकर्ताओं ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को बचाया और वन विभाग को सौंप दिया। अगर मगरमच्छ जेल में घुस गया होता तो और भी हलचल मच जाती।
Tags: 0