वड़ोदरा : तीन साल पहले पावागढ़ ले जाकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को दस साल कारावास की सजा

वड़ोदरा : तीन साल पहले पावागढ़ ले जाकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को दस साल कारावास की सजा

पावागढ़ ले जाकर किया दुष्कर्म, दूसरे दिन छोड़ा घर पर

वडोदरा में एक 30 वर्षीय व्यक्ति को तीन साल पहले एक 10 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में जेल में डाला गया है। युवक ने सितंबर 2017 में एक 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। खास तौर पर पोकसो के एक्ट का जल्द से जल्द निराकरण करते हुये जज एम के चौहान ने युवक को दोषी करार करते हुये, व्यक्ति को 11 हजार का दंड और दुष्कर्म पीड़िता को 2 लाख रुपुए मुआवजे के तौर पर देने के लिए कहा है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर 2017 में रोहित नाम के युवक ने लड़की को अगवा कर लिया था। जिसके बाद पावागढ़ जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिस दिन लड़की किडनैप हुई थी, उसी दिन उसके पिता ने स्कूल और उसके दोस्तों के यहाँ लड़की के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया था। इसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। हालांकि दूसरे दिन अपहरणकरता उसे वदसर रोड पर छोड़ गया था। 
पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की तो पता चला की आखिरी बार लड़की को रोहित नाम के पड़ोसी के साथ देखा गया था। केस की सुनवाई के वक्त फोरेंसिक और मेडिकल एविडंस पेश किए गए थे। जिसके चलते युवक को फांसी की सजा दी गई थी। 
Tags: 0