
मास्क का दंड ना भरने के लिए दंपत्ति ने किया बीच सड़क पर तमाशा
By Loktej
On
काम पर निकलते वक्त ही पुलिस के हैरान करने का प्रजा कर रही है आक्षेप
राज्य भर में कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा कई तरह के नीति नियम बनाए गए है। जिसका उल्लंघन करने पर उनसे जुर्माना वसूल किया जाता है। हालांकि कई बार नागरिकों द्वारा पुलिस द्वारा जुर्माना लेने की इस क्रिया को पुलिस द्वारा किया जा रहा अत्याचार समजते है। जिसके चलते वह भी काफी क्रोधित हो जा रहे है। राजकोट में ऐसा ही एक केस सामने आया है, जहां एक दंपत्ति द्वारा दंड ना भरना पड़े इस लिए वह बीच रोड पर बैठकर पुलिस का विरोध करने लगे।
आम प्रजा पुलिस पर आरोप लगा रही है कि जब लोग काम पर जाने के लिए निकलती है तभी पुलिस दंड लेने के लिए निकलती है। फिलहाल तो सोशल मीडिया में यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, वीडियो मंगलवार का है। जिसमें देखा जा सकता है कि आम्रपालि ब्रिज पर से एक दंपत्ति जा रहा था, तभी पुलिस द्वारा उन्हें रोका गया और मास्क सही से ना पहनने के लिए उन्हें दंड भरने को कहा था। जिसका दंपत्ति ने काफी विरोध किया और विरोध करने के लिए वह बीच सड़क पर बैठ गए।
उल्लेखनीय है कि एक और जहां नागरिकों द्वारा पुलिस के परेशान करने की बात सामने आ रही है वहीं दूसरी और पुलिस का कहना है की प्रजा नियमों का पालन करने में उनका सहयोग नहीं दे रही है। ऐसे में यदि पुलिस और प्रजा साथ मिलकर काम ना करे तो हो सकता है कोरोना की तीसरी लहर भी समय के पहले ही दस्तक दे।