अहमदाबाद : पति की जान बचाने तेंदुए से भिड़ गई महिला, फावड़े से किया वार

अहमदाबाद : पति की जान बचाने तेंदुए से भिड़ गई महिला, फावड़े से किया वार

ये है गुजरात की नारी, पति की जान बचाने के लिए तेंदुए को एक ही वार में बेहोश कर दिया!

 अमरेली जिले के धारी तालुका के शिवड में एक तेंदुआ घुस आया था, वहां एक के बाद एक चार लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे लोगों में भय का माहौल फैल गया। इसी दौरान एक आदमी पर तेंदुए ने हमला कर दिया, उसकी पत्नी उसे बचाने दौड़ी और पत्नी के हाथ में खेती में इस्तेमाल किए जाने वाला फावड़ा था, उसने फावड़े से तेंदुए के सिर पर वार कर दिया, जिससे तेंदुआ बेहोश हो गया। वन विभाग की टीम को सूचना देने के बाद टीम घटना स्थल पर पहुंच गई।

पत्नी ने वीरता दिखाते हुए अपने पति को मृत्यु से बचा लिया

अमरेली जिले के गिर क्षेत्र में जंगली जानवरों द्वारा इंसानों पर हमले की लगातार घटनाएं सामने आती रहती हैं तो आज एक और घटना सामने आई। इस घटना में आज पत्नी ने अपने पति की रक्षा की। पत्नी ने वीरता दिखाते हुए अपने पति को मृत्यु से बचा लिया। पति पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तभी पत्नी ने खेती में इस्तेमाल होने वाले फावड़े से तेंदुए के सिर पर वार कर दिया।

तेंदुए ने चार लोगों पर किया था हमला

इस हमले में तेंदुआ बेहोश हो गया। उसके पति की जान बच गई। इससे पहले तेंदुए ने चार लोगों महेशभाई, वाजीबेन, जलपाबेन और गोविंदभाई नाम के शख्स पर तेंदुए ने हमला किया था। जिसमें गोविंदभाई मोहनभाई पर तेंदुए ने हमला कर दिया और उनकी पत्नी उन्हें बचाने दौड़ पड़ी। फावड़े से सिर पर वार करने से तेंदुआ बेहोश होकर गिर पड़ा। डीसीएफ राजदीप सिंह झाला और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया। अंतत: तेंदुए को पिंजरे में बंद कर दिया गया। पत्नी के हौसले से पति की जान बच गई।
Tags: 0