अहमदाबाद : डीसा में मनाया अमित शाह का जन्मदिन, रुद्रयज्ञ-महाआरती कर महादेव से लंबी उम्र की प्रार्थना की

अहमदाबाद : डीसा में मनाया अमित शाह का जन्मदिन, रुद्रयज्ञ-महाआरती कर महादेव से लंबी उम्र की प्रार्थना की

बनासकांठा जिले के डीसा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाया गया

बनासकांठा  जिले के डीसा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाया गया। इसमें नीलकंठ महादेव मंदिर में रुद्रयज्ञ और रुद्राभिषेक सहित महाआरती का आयोजन किया गया और अमित शाह की लंबी उम्र की प्रार्थना की गई।

रुद्रयज्ञ-महाआरती का हुआ आयोजन


जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन देशभर में अलग-अलग तरीके से मनाया जा रहा है। अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर डीसा के रेजीमेंट क्षेत्र के नीलकंठ महादेव के मंदिर में रुद्रयज्ञ, रुद्राभिषेक सहित महाआरती का आयोजन किया गया।

अमित शाह की लंबी उम्र की प्रार्थना की


फिर भगवान से गृह मंत्री की लंबी उम्र की प्रार्थना की गई। इस मौके पर राज्यसभा सांसद दिनेश अनवादिया, विधायक शशिकांत पंड्या समेत बीजेपी के नेता मौजूद थे।
Tags: 0