अहमदाबाद : चरित्र पर संदेह रख पति ने की सारी हदें पार!

अहमदाबाद : चरित्र पर संदेह रख पति ने की सारी हदें पार!

दोस्तों के सामने पत्नी को किया निर्वस्त्र

वडनगर तालुका में पति के प्रताड़ित करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक शंकालु पति ने होटल के एक कमरे में अपने ही दोस्तों के सामने अपनी पत्नी का नग्न अवस्था में वीडियो बना लिया है। पत्नी ने आपत्ति की तो उसने पत्नी के होंठ व अन्य अंगों पर वार घायल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में वडनगर तालुका थाने में पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

पत्नी के साथ मारपीट किया था


इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता और उसका पति शक के कारण अक्सर झगड़ते रहते थे। विवाहिता अपने घर पर मौजूद थी। तभी पति अपने साथ कार में तीन अन्य दोस्तों को घर ले आया। इसके बाद पत्नी के साथ मारपीट किया। जिसके बाद पति ने पत्नी से मन्नतें पूरा करने के लिए कहकर पत्नी और दोस्तों के साथ कार में बैठकर निकला था। इसके बाद एक जगह पर ले गया। जहां पति ने पत्नी के कपड़े उतारे जबकि पति समेत उसके दोस्त और एक अन्य व्यक्ति भी कमरे में मौजूद थे। यह सारा काम उसने दोस्तों की मौजूदगी में अपने फोन पर वीडियो लेना शुरू कर दिया। पत्नी ने विरोध किया तो पति ने पत्नी के होठों पर थप्पड़ मार दिया। जिससे पत्नी को खून बहने लगा। साथ ही शरीर के अन्य अंग पर भी वार किये थे। पत्नी विरोध कर रही थी और चिल्ला रही थी। लेकिन पति को कोई असर नहीं हुआ।

निजी अस्पताल में इलाज करवाया


जिसके बाद पति और उसके दोस्त पत्नी को इलाज के लिए वडनगर के एक निजी अस्पताल में ले गए। हालांकि डॉक्टर को मामला थोड़ा अजीब लगा और उन्होंने इसका इलाज करने से मना कर दिया। जिसके बाद पत्नी ने इस बात की जानकारी अपने परिवार को दी। पत्नी के परिजन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए वहां के सिविल अस्पताल ले गए। पति द्वारा होठ पर थप्पड़ मारने से उसका होंठ कट गया था। डॉक्टर के मुताबिक डॉक्टर ने प्लास्टिक सर्जरी करने की सलाह दी। इस संबंध में पत्नी ने अपने पति और चार अन्य लोगों के खिलाफ वडनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
Tags: 0