अहमदाबाद : दिवाली के आसपास विधानसभा चुनावों की घोषणा होने की संभावना, नवंबर के अंत में पहले चरण के मतदान!
By Loktej
On
गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे
आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में चुनाव की तारीखों की घोषणा दिवाली के आसपास होने की संभावना है। इसके अलावा पहले चरण का मतदान नवंबर के अंत तक और दूसरे चरण का मतदान दिसंबर की शुरुआत में होगा। गौरतलब है कि इस समय हर पार्टी चुनाव को लेकर जोर दे रही है। गुजरात में हर पार्टी के नेताओं का आवागमन बढ़ गया है। साथ ही चारों तरफ गहमागहमी का माहौल है। सभी दल ग्राम सभाओं का आयोजन कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि गुजरात में आखिर जीत किसकी होती है?
कैसे होगा चुनाव?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। जिसमें पहले चरण का मतदान नवंबर के अंत में और फिर दूसरे चरण का मतदान दिसंबर के पहले सप्ताह में होगा। फिर वोटों की गिनती दिसंबर के पहले सप्ताह में की जाएगी। फिर नए मुख्यमंत्री दिसंबर के दूसरे सप्ताह में शपथ लेंगे।
गुजरात में बीजेपी की तीसरी 'गौरव यात्रा'
फिलहाल बीजेपी ने चुनाव प्रचार के लिए 'गौरवयात्रा' का आयोजन किया है। इसमें उन्होंने सभी 144 सीटों को कवर करने की योजना बनाई है। गुजरात में बीजेपी तीसरी बार गौरव यात्रा शुरू करने जा रही है। इससे पहले 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2002 के सांप्रदायिक दंगों के बाद यह यात्रा की थी। इसके बाद 2017 के चुनाव में भी कुछ ऐसा ही सफर तय किया था। दोनों बार बीजेपी को फायदा हुआ है। 2002 में बीजेपी ने 182 में से 127 सीटें जीती थीं। वहीं, 2017 में पार्टी ने 99 और कांग्रेस को 77 सीटें जीती थीं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी को दोनों गौरव यात्राओं में जो फायदा हुआ है, उससे इस बार भी फायदा होना तय है।
Tags: 0