अहमदाबाद : वांसदा के कांग्रेस विधायक अनंत पटेल पर हुए हमले पर सी. आर. पाटिल का बयान, जानें क्या कहा

अहमदाबाद : वांसदा के कांग्रेस विधायक अनंत पटेल पर हुए हमले पर सी. आर. पाटिल का बयान, जानें क्या कहा

'अनंत आदिवासियों को भड़का रहे हैं, हार के डर से ऐसा नाटक कर रहे हैं'

गुजरात में चुनाव नजदीक आते ही सियासत गरमा गई है। गुजरात कांग्रेस के वांसदा विधायक अनंत पटेल पर हमला किया गया है। कांग्रेस के विधायक अनंत पटेल खेरगाम में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी उन पर हमला हो गया। आरोप लगाया जा रहा है कि हमला भाजपा के एक कार्यकर्ता ने किया। शनिवार को खेरगाम में 5000 हजार से ज्यादा लोग जमा हुए। भीड़ ने जिला पंचायत अध्यक्ष भीखू अहीर की दुकान में भी तोड़फोड़ की।
कांग्रेस विधायक और आदिवासी नेता अनंत पटेल पर हमले के बाद लोगों में आक्रोश है। इस घटना के बाद राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया कि यह हमला निंदनीय है। इस मुद्दे पर रविवार को भी राजनीति गरमा गई है। आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटिल ने अनंत पटेल पर पलटवार करते हुए कहा कि इन लोगों ने कोई काम नहीं किया है, इसलिए ये आदिवासियों को भड़का रहे हैं। इस सनसनीखेज आरोप के साथ उन्होंने कहा कि अनंत पटेल ड्रामा कर रहम पाने की कोशिश कर रहे हैं।

अनंत पटेल नर्मदा तापी लिंक परियोजना के नाम पर आदिवासियों को भड़काने का काम कर रहे हैं


सी. आर. पाटिस ने इस घटना को लेकर समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि, 'अनंत पटेल पर हमला नहीं हुआ था बल्कि उन्होंने खुद ऐसा ड्रामा कर रहम पाने की कोशिश की थी।  जिस तरह से उन्होंने और उनके समर्थन में आने वालों ने हमारे भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष जीतूभाई अहीर की दुकान जला दी है। साथ ही आसपास के लोगों के घर भी जला दिए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अनंत पटेल नर्मदा तापी लिंक परियोजना के नाम पर आदिवासियों को भड़काने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। फिर भी वह इसे लेकर लोगों को भड़काते हैं। इन लोगों ने कुछ नहीं किया है। जिससे वे हारने के डर से ऐसा करते हैं।'

कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता आखिरी सांस तक लड़ेगा 


इस बारे में राहुल गांधी ने भी शनिवार को ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, गुजरात में पार-तापी नदी लिंक परियोजना के खिलाफ आदिवासी समुदाय के लिए लड़ने वाले हमारी पार्टी के विधायक अनंत पटेल पर बीजेपी का कायराना हमला निंदनीय है। आदिवासियों के हक की लड़ाई के लिए कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता आखिरी सांस तक लड़ेगा।

विधायक के समर्थन में भीड़ सड़क पर उतर आई और हंगामा किया


उल्लेखनीय है कि घटना के बाद विधायक के समर्थन में भीड़ सड़क पर उतर आई और हंगामा किया। विधायक अनंत पटेल के समर्थकों ने शनिवार देर रात जिला पंचायत अध्यक्ष भीखू अहीर की दुकान में आग लगा दी। साथ ही जब दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तो उसमें भी तोड़फोड़ की गई। घटना नवसारी जिले के खेरगाम की है। कांग्रेस विधायक और आदिवासी नेता अनंत पटेल ने आरोप लगाया है कि शनिवार को नवसारी के खेरगाम में एक सभा के लिए पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके गुंडों ने उनकी कार में तोड़फोड़ की और उनके साथ मारपीट की। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान हमलावरों ने उनसे कहा कि आदिवासी होने के नाते आप नेता बन रहे हैं, हम आपको नहीं छोड़ेंगे। हम आदिवासियों को यहां चलने नहीं देंगे।
Tags: 0