अहमदाबाद : मुख्यमंत्री भुपेंद्र पटेल ने विजया दशमी के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री निवास स्थान पर किया शस्त्र पूजन

अहमदाबाद : मुख्यमंत्री भुपेंद्र पटेल ने विजया दशमी के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री निवास स्थान पर किया शस्त्र पूजन

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले पुलिस बल के कर्मचारियों के साथ उनके शस्त्रों का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन किया


मुख्यमंत्री भुपेंद्र पटेल ने बुधवार को विजया दशमी के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री निवास स्थान पर अपने सुरक्षा कर्मचारियों के साथ शस्त्र पूजन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में अपने मुख्यमंत्रित्व काल में मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों के शस्त्रों की विजया दशमी पर शास्त्रोक्त विधि से पूजन परम्परा प्रारंभ कराई है, जिसे आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले पुलिस बल के कर्मचारियों के साथ उनके शस्त्रों का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन किया।

मुख्यमंत्री सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक चिंतन तेरैया ने भूपेंद्र पटेल का स्वागत किया


मुख्यमंत्री भुपेन्द्र पटेल ने इस अवसर पर सभी सुरक्षा कर्मचारियों को विजया दशमी की शुभकामनाएँ दीं तथा राष्ट्र व राज्य की रक्षा एवं समाज की सुरक्षा के प्रति पुलिस बल की कर्तव्य परायणता की प्रशंसा की। इससे पहले मुख्यमंत्री सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक चिंतन तेरैया ने भूपेंद्र पटेल का स्वागत किया।
Tags: 0