अहमदाबाद : गांधी जी की पवित्र तपोभूमि पर आकर मुझमें अवर्णनीय श्रद्धा और प्रेरणा का संचार हुआ है : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू

अहमदाबाद : गांधी जी की पवित्र तपोभूमि पर आकर मुझमें अवर्णनीय श्रद्धा और प्रेरणा का संचार हुआ है : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति ने भारत के स्वाधीनता संग्राम के केंद्र और महात्मा गांधी की कर्मभूमि साबरमती आश्रम की भूमि में गांधी वंदना कर धन्यता का अनुभव किया

राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार गुजरात के दौरे पर आईं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने साबरमती आश्रम में गांधी वंदना से की दौरे की शुरुआत राष्ट्रपति ने गांधी आश्रम में पूज्य बापू को पुष्पांजलि अर्पित की राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद सोमवार को पहली बार गुजरात के दौरे पर आईं राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अपने दौरे का आरंभ अहमदाबाद में गांधी आश्रम जाकर किया। राष्ट्रपति ने भारत के स्वाधीनता संग्राम के केंद्र और महात्मा गांधी की कर्मभूमि साबरमती आश्रम की भूमि में गांधी वंदना कर धन्यता का अनुभव किया। 

आश्रम परिसर में स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की


राष्ट्रपति ने साबरमती आश्रम पहुंचकर सबसे पहले आश्रम परिसर में स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति के गांधी आश्रम के इस दौरे के दौरान राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भुपेंद्र पटेल उनके साथ मौजूद रहे। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने महात्मा गांधी के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष को दर्शाने वाली आर्काइव प्रदर्शनी को देखने के साथ ही बृहद आश्रम रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के मॉडल को देख उस संबंध में जानकारी हासिल की। राष्ट्रपति महात्मा गांधी के निवास स्थान ‘हृदय कुंज’ गईं और गांधी जी के चित्र को सूत की माला पहनाकर वंदना की। उन्होंने गांधी आश्रम में चरखा भी चलाया। राष्ट्रपति ने साबरमती आश्रम के अपने दौरे के अनुभव और अनुभूति को आगंतुक पुस्तिका में दर्ज किया।

लंबे समय तक स्वाधीनता संग्राम का केंद्र रहे इस परिसर में मुझे गहन शांति का अनुभव हो रहा है


राष्ट्रपति ने लिखा कि, ‘साबरमती के संत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की इस पवित्र तपोभूमि पर आकर मुझमें अवर्णनीय श्रद्धा और प्रेरणा का संचार हुआ है। लंबे समय तक स्वाधीनता संग्राम का केंद्र रहे इस परिसर में मुझे गहन शांति का अनुभव हो रहा है। इस परिसर में पूज्य बापू के असाधारण जीवन वृत्त की अनमोल विरासत को प्रशंसनीय तरीके से सहेजकर रखा गया है। इसके लिए मैं साबरमती आश्रम की देखरेख करने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी प्रशंसा अभिव्यक्त करती हूं।’साबरमती आश्रम ट्रस्ट के अग्रणी अमृतभाई मोदी, नितिन शुक्ल, जयेश पटेल तथा अतुल पंड्या ने राष्ट्रपति को गांधी आश्रम और रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति के गांधी आश्रम के दौरे के समय मुख्य सचिव पंकज कुमार, अहमदाबाद जिला कलक्टर संदीप सागले, पुलिस आयुक्त संजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। 
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचीं

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का अहमदाबाद हवाई अड्डे पर भावपूर्ण स्वागत


भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचीं हैं। राष्ट्रपति के सोमवार सुबह अहमदाबाद हवाई अड्डा पहुंचने पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रोटोकॉल राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा, अहमदाबाद के महापौर किरीटभाई परमार, मुख्य सचिव पंकज कुमार तथा पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने उनका भावपूर्ण स्वागत-अभिवादन किया।
Tags: