अहमदाबाद : वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री राहत कोष से अब तक 8 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता मंज़ूर

अहमदाबाद : वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री राहत कोष से अब तक 8 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता मंज़ूर

कुल 333 मामलों में राहत मंज़ूर की गई, गंभीर रोगों के उपचार के लिए दिया जाता है ख़र्च

 राज्य के नागरिकों को गंभीर प्रकार के रोगों के उपचार में ऑपरेशन ख़र्च में सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता मंज़ूर की जाती है। मुख्यमंत्री भुपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य के नागरिकों के सुख-स्वास्थ्य के लिए त्वरित कार्य करने की दिशा में उचित निर्णय किए गए हैं और इसके कारण नागरिकों की सुख-सुविधा में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री राहत कोष से वर्ष सितंबर-2022 तक कुल 306 मामलों में 8.5करोड़ रुपए की सहायता मंज़ूर की गई है।

सहायता के लिए 1 लाख रुपए की आय सीमा को बढ़ा कर 4 लाख रुपए किया गया


नागरिकों के आवेदन के बाद किडनी, कैंसर, हार्ट तथा लीवर रोगों के उपचार,ऑपरेशन के लिए मान्यता प्राप्त अस्पतालों में निर्धारित ख़र्च की लगभग 1/3 (एक तिहाई) सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाती है। पूर्व में वार्षिक एक लाख की आय वाले नागरिकों को ही यह लाभ मिलता था, परंतु राज्य सरकार ने अब अधिक नागरिकों तक लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से जनवरी-2022 के प्रस्ताव से 4 लाख की आय वाले नागरिकों को भी मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता का भुगतान मंज़ूर किया है।

सहायता विवरण


दिनांक 1/10/2011 से 20/9/2022 तक की अवधि में अलग-अलग कुल 3472 मामलों में 36 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता मंज़ूर की गई है, जबकि दिनांक 1/1/2022 से 20/9/2022 तक कुल 333 मामलों में 8.9 करोड़ रुपए की सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से चुकाई गई है।


लाभार्थियों की प्रतिक्रिया


राजकोट निवासी 61 वर्षीय मंजुलाबेन विट्ठलभाई सरधारा को बोनमेरो ट्रांसप्लांट कराना था। उन्हें राहत कोष से 2,33,000 मंज़ूर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के मार्गदर्शन व इस सहायता से उन्हें बहुत लाभ हुआ है और मुख्यमंत्री राहत कोष का सहायता कार्य बहुत अच्छा है।
अमरेली के बाबपुर निवासी 21 वर्षीय केयुरभाई राजेशभाई गोंडलिया को हार्ट ट्रांसप्लांट की ज़रूरत थी। ऐसे समय में मुख्यमंत्री राहत कोष से 7,50,000 की सहायता मंज़ूर होने से उन्हें उपचार में बड़ी राहत मिली। केयुरभाई के परिजनों ने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
Tags: 0