अहमदाबाद : मुख्यमंत्री का ‘राज्य स्वागत’ ऑनलाइन जनशिकायत निवारण कार्यक्रम 22 सितंबर को आयोजित नहीं होगा

अहमदाबाद : मुख्यमंत्री का ‘राज्य स्वागत’ ऑनलाइन जनशिकायत निवारण कार्यक्रम 22 सितंबर को आयोजित नहीं होगा

गुजरात विधानसभा के सत्र का कामकाज जारी रहने के कारण ‘राज्य स्वागत’ कार्यक्रम स्थगित रखा गया

राज्य के नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का टेक्नोलॉजी के माध्यम से स्थल पर निवारण करने वाला मुख्यमंत्री का राज्य स्तरीय ऑनलाइन जनशिकायत निवारण कार्यक्रम ‘राज्य स्वागत’ गुरुवार, 22 सितंबर का आयोजित नहीं किया जाएगा। गुजरात विधानसभा के सत्र का कामकाज 22 सितंबर को जारी रहने के कारण प्रतिमाह चौथे गुरुवार को आयोजित होने वाला मुख्यमंत्री का यह ‘राज्य स्वागत’ कार्यक्रम स्थगित रखा गया है।

इस कार्यक्रम से गुजरात की जनता को बड़े पैमाने पर राहत मिलती है। ‘राज्य स्वागत’ कार्यक्रम में जनता अपनी शिकायत रखता है और प्रशासन उस शिकायत का तत्काल प्रभाव से निवारण कर मुख्यमंत्री को रिपोर्ट देता है। 
Tags: 0