अहमदाबाद : पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सोमनाथ मंदिर में हुआ महापूजा

अहमदाबाद :  पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सोमनाथ मंदिर में  हुआ महापूजा

प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य और दीर्घायु हेतु आयुष्यमंत्र जाप सहित कई कार्यक्रम हुए

देश के प्रधानमंत्री और सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रभाई मोदी के जन्मदिन पर सोमनाथ मंदिर में  प्रथम ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ में  तीर्थ पुजारियों द्वारा महा पूजा किया गया। जिसमें  121 रुद्री पाठ और प्रधानमंत्री  के स्वास्थ्य और दीर्घायु हेतु आयुष्यमंत्र जाप सहित कई कार्यक्रम किया गया है। इसमें सोमनाथ ट्रस्ट के ट्रस्टी जेडी परमार, जिला प्रशासन के साथ ट्रस्ट के अधिकारी भी शामिल हुए। 

स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया जन्म दिन 


देश के प्रधानमंत्री और सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का आयोजन सोमनाथ मंदिर में किया गया। जिसमें सोमनाथ मंदिर के पास समुंदर किनारे और चौपाटी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाएगा। भारतीय तटरक्षक बल के जवान, सोमनाथ ट्रस्ट के कर्मचारी और सफाईकर्मी समुद्र तट और चौपाटी को साफ सुथरा किया।  
प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव के चरणों में आज ट्रस्टीजन कर्मचारियों एवं भूदेवों द्वारा विशेष सोमेश्वर महापूजा, मंत्र, जाप, रुद्राभिषेक, ब्रह्मभोजन का आयोजन किया गया। भूदेवों ने  वैदिक मंत्रोच्चार  से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को  लंबी उम्र प्रदान करें, साथ ही उन्हें दादा सोमनाथ का आशीर्वाद भारत देश सेवा के लिए प्रदान करें इस कामना के साथ महापूजा, महा आरती तथा शाम के समय एक विशेष दीपमाला भी अर्पित की गई। 

दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया 


जबकि सोमनाथ में आज विभिन्न कार्यक्रमों के साथ-साथ पेंसिल से तैयार की गई नरेंद्र मोदी की तस्वीरों की प्रदर्शनी और जीवन की विभिन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसे लोग दो दिनों तक देख सकेंगे। उल्लेखनीय है कि गुजरात के लोकलाडले पुत्र एवं आत्मनिर्भर भारत के जरिए देश को मजबूत करने की दिशा देने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की  17 सितंबर को  जन्मदिन है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर, भारतीय जनता पार्टी गुजरात सहित पूरे भारत में सेवा पखवाड़िया के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन करेगी।
Tags: 0