अहमदाबाद : मुख्यमंत्री भुपेंद्र पटेल ने अंबाजी जा रहे पदयात्रियों की सड़क दुर्घटना में मौत पर जताया शोक

अहमदाबाद : मुख्यमंत्री भुपेंद्र पटेल ने अंबाजी जा रहे पदयात्रियों की सड़क दुर्घटना में मौत पर जताया शोक

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता की घोषणा

मुख्यमंत्री भुपेंद्र पटेल ने अरवल्ली जिले में मालपुर के निकट हुई सड़क दुर्घटना में अंबाजी जा रहे पदयात्रियों के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक पदयात्रियों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।
 
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्णय किया है कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। उन्होंने अरवल्ली जिला कलक्टर को इस सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के आवश्यक उपचार की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है।
Tags: 0