अहमदाबाद : टाटा केमिकल्स के प्रयासों से गुजरात में व्हेल शार्क का शिकार पूरी तरह बंद

अहमदाबाद : टाटा केमिकल्स के प्रयासों से गुजरात में व्हेल शार्क का शिकार पूरी तरह बंद

टाटा केमिकल्स ने अब तक 850 से अधिक व्हेल शार्क को बचाया है

सेव व्हेल शार्क अभियान के माध्यम से, टाटा केमिकल्स ने अब तक गुजरात के तटीय सौराष्ट्र क्षेत्र में इस लुप्तप्राय प्रजाति के 850 शार्क को बचाया है। टाटा केमिकल्स, वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूटीआई) और गुजरात वन विभाग की इस पहल को गुजरात के मछली पकड़ने वाले समुदायों से व्यापक समर्थन मिला है, जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 1999-2000 में शिकार की संख्या 600 से घटकर 2021 में शून्य हो गया है। इस परियोजना के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए, गुजरात के पानी से व्हेल शार्क के प्रवास अनुसंधान अध्ययन किए गए हैं। व्हेल शार्क की सुरक्षा के लिए अब तक 8 सैटेलाइट ट्रांसमीटर लगाए जा चुके हैं।

 ऑस्ट्रेलियन इंस्टीट्यूट ऑफ मरीन साइंस (AIMS) के सहयोग से परिणाम देखे गए और इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फ्रंटियर्स इन मरीन साइंस में प्रकाशित हुआ था। गुजरात के पानी में बचाई गई व्हेल शार्क से 18 आनुवंशिक अध्ययन के नमूने एकत्र किए गए और उनका विश्लेषण किया गया। इस अभियान के भाग रूप टाटा केमिकल्स हर साल विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करता है। 14वें अंतरराष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस के उपलक्ष्य में मीठापुर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान दो दशकों की संरक्षण साझेदारी, हासिल की गई उपलब्धियों, चुनौतियों और आगे की राह पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में डब्ल्यूटीआई समुद्री परियोजनाओं के प्रबंधक एवं तकनीकी प्रमुख बीएम प्रवीण कुमार,  डब्ल्यूटीआई कार्यकारी ट्रस्टी प्रोफेसर बी.सी. चौधरी, आईएफएस, उप वन संरक्षक (एसएफ), अग्निश्वर व्यास, टाटा केमिकल्स के संचालन प्रमुख सत्यजीत रॉय आदि उपस्थित थे।

गुजरात में दरिया किनारा न होने के बावजूद अहमदाबाद सहित सात तटीय शहरों ने व्हेल शार्क को अपने शहर के शुभंकर के रूप में अपनाया है। व्हेल शार्क संरक्षण परियोजना ने संरक्षण संदेश देने के लिए जागरूकता अभियानों के माध्यम से तटीय क्षेत्रों में 50,000 से अधिक मछुआरों और 100,000 छात्रों को संवेदनशील बनाया है।


 दो दशक पहले शुरू हुई व्हेल शार्क बचाओ पहल ने स्थानीय लोगों का नजरिया बदल दिया


इस पहल के बारे में टाटा केमिकल्स के एचआर और सीएसआर के प्रमुख आर नंदा ने कहा, कॉर्पोरेट सीएसआर के माध्यम से  पर्यावरण के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के लिए टाटा केमिकल्स की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इन व्हेल शार्क को बचाने के हमारे प्रयास में समुदाय को एक हितधारक बनाने के लिए डिज़ाइन की गई इस पहल ने दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण बदलाव को गति मिला है।
Tags: 0