अहमदाबाद : समझदार व ज़िम्मेदार शासक कभी जनता को गुमराह नहीं करता : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल

अहमदाबाद : समझदार व ज़िम्मेदार शासक कभी जनता को गुमराह नहीं करता  : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल

गांधीनगर में ब्रह्मभट्ट-बारोट समाज का स्नेहमिलन समारोह, समाज के श्रेष्ठियों ने मुख्यमंत्री का भावपूर्ण अभिवादन किया

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कहा, वह सदैव करके दिखाया है। श्री पटेल गुरुवार को गांधीनगर में आयोजित ब्रह्मभट्ट-बारोट समाज के स्नेहमिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर समाज के श्रेष्ठियों ने मुख्यमंत्री का भावपूर्ण अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि समझदार व ज़िम्मेदार शासक कभी जनता को गुमराह नहीं करता। जनता का सच्चा प्रतिनिधि कभी जनता को खोखले वचन नहीं देता। गुजरात की दो दशकों की विकास यात्रा में भाजपा सरकार ने किए वायदे शत प्रतिशत पूर्ण करके दिखाए हैं। 
समाज के श्रेष्ठियों ने मुख्यमंत्री का भावपूर्ण अभिवादन किया


उन्होंने कहा कि हम जिन विकास कार्यों का शिलान्यास करते हैं, उनका लोकार्पण भी हम ही करते हैं। यह कार्यसंस्कृति भाजपा की सरकार ने विकसित की है। गुजरात में शिक्षा, स्वास्थ्य, इन्फ़्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में हुए विकास ने इस बात की प्रतीति कराई है। उन्होंने कहा कि राज्य तथा देश के विकास के लिए ब्रह्मभट्ट-बारोट समाज सहित सभी समाज एकजुट होकर एक भारत-श्रेष्ठ भारत साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने मत व्यक्त किया कि सभी समाजों को साथ रखते हुए चलने की सरकार की कार्यरीति से अंत्योदय से सर्वोदय साकार हुआ है। 
ब्रह्मभट्ट-बारोट समाज के स्नेह मिलन समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के गुजरात में 25 वर्षीय युवाओं ने कर्फ़्यू या साम्प्रदायिक दंगों के वीभत्स दृश्य नहीं देखे हैं। ढाई दशक पूर्व के गुजरात को आज सरकार ने पूर्ण रूप से शांत, सुरक्षित व विकसित गुजरात बनाया है। इस अवसर पर वडोदरा के पूर्व महापौर शब्दशरण ब्रह्मभट्ट ने सभी को बारोट समाज के प्रगति-विकास एवं इसमें राज्य सरकार के सहयोग का विवरण दिया।

बख़्सी पंच (ओबीसी) मोर्चे के पूर्व अध्यक्ष भगवानदास पंचाल ने ब्रह्मभट्ट-बारोट के सदा से गुजरात की भाजपा सरकार के साथ होने का उल्लेख किया। इस अवसर पर अहमदाबाद महानगर पालिका की स्थायी समिति के अध्यक्ष हितेश बारोट, बी. डी. राव ट्रस्ट के अध्यक्ष कमलेशभाई सहित समाज के अन्य अग्रणी भाई-बहन उपस्थित रहे।
Tags: 0