अहमदाबाद : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अंग दान करने वालों के परिजनों का गांधीनगर में मुख्यमंत्री आवास पर स्वागत तथा सम्मान किया

अहमदाबाद : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अंग दान करने वालों के परिजनों का गांधीनगर में मुख्यमंत्री आवास पर स्वागत तथा सम्मान किया

किसी परिजन की मृत्यु के घड़ी में भी अंगदान का उत्कृष्ठ निर्णय, दूसरों की भलाई के बारे में सोचना वह प्रशंसा के पात्र है

मुख्यमंत्री ने SOTTO के सदस्यों और अंगदान क्षेत्र में कार्यरत सेवाभावी संस्था के कर्मचारियों का भी सम्मान किया
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को कहा कि अंगदान टीम वर्क के माध्यम से किया जाने वाला कार्य है। अंगदान करने वाले व्यक्ति के परिजनों, चिकित्सकों, प्रशासन सभी साथ में मिलकर एक विचार और एक लक्ष्य के साथ अंगदान का कार्य करते हैं। नजीतजन जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिलता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और सेवाभावी संगठनों के संयुक्त प्रयासों से राज्य में अंगदान के क्षेत्र में अच्छे परिणाम आए हैं, लोगों में पहले से कहीं अधिक जागरूकता आई है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित एक समारोह में ऑर्गन डोनर (अंगदान) करने वाले परिवारजनों को सम्मानित किया।
इस समारोह में मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मृतक के परिवारजनों द्वारा अंगों का दान करने की भावनाओं को बयां नहीं किया जा सकता है। वह शब्दों से परे हैं। ऐसे दुःख की घड़ी में अंगदान का उत्तम निर्णय लेना, दूसरों की भलाई के बारे में सोचना सचमुच वह प्रशंसा के पात्र है। मुख्यमंत्री ने अंगदान करने वालों के परिवारों की मदद करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही अंगदान को लेकर दूसरों को प्रेरित करते रहने की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने अंगदान के क्षेत्र में कार्यरत सेवाभावी संस्था के कर्मचारियों तथा स्टेट ऑर्गन टिशु एण्ड ट्रान्सप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (SOTTO) के सदस्यों को भी सम्मानित किया।
अंगदान चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष दिलीप देशमुख ने कहा कि एक परिवार का जब दीपक बुझ जाता है तब अंगदान के निर्णय से अन्य कई परिवार के कुल दीपक प्रज्जवलित हो जाते है। श्री देशमुख ने अंग दाने करने वाले परिजनों का स्वागत करते हुए उनको सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रगट किया। इस अवसर पर अहमदाबाद सिविल अस्पताल के सुप्रिटेन्डेन्ट राकेश जोषी ने अंग दान करने वालों के परिजनों का आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद सिविल कैम्पस में स्थित स्टेट ऑर्गन टिशु एण्ड ट्रान्सप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (SOTTO) के कार्यों के परिणाम से गुजरात में अंगदान की दर में भारी वृद्धि हुई है। साथ ही अंगदान के बारे में लोगों में व्यापक जागरूकता आई है। अहमदाबाद सिविल अस्पताल में पिछले 16 महीने में लगभग 74 व्यक्ति के 234 अंग दान में मिले हैं, जिसके परिणामस्वरूप 212 व्यक्तियों को नया जीवन मिला है। इस अवसर पर मंत्री विनूभाई मोरडिया, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव  के. कैलाशनाथन, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पंकज जोशी, SOTTO तथा अहमदाबाद सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक, अधिकारी और अंग दान करने वालों के परिवार उपस्थित थे। 
Tags: 0