अहमदाबाद : हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने चार साल से गायब महिला को ढूंढ निकाला

बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में 18 साल की लड़की ने चार साल से गुमशुदा माँ के साथ रहने की बात कही, महिला ने अपनी बेटी के साथ रहने के बजाय, परिवार से अलग रहकर अपने पति के साथ रहने का फैसला किया

अहमदाबाद की एक हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए एक 18 वर्षीय लड़की की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को ध्यान में रखते हुए चार साल से लापता एक महिला को खोज निकालने का आदेश दिया जिसे पुलिस ने पूरा करते हुए महिला को ढूंढ निकाला। मामले की सुनवाई के दौरान लड़की ने चार साल से लापता अपनी मां के साथ रहने की मांग की है। जिसमें हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए अहमदाबाद की असलाली पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और हाई कोर्ट के सामने पेश किया। हालांकि, इसके बाद महिला ने अपनी बेटी के साथ रहने के बजाय, परिवार से अलग रहकर अपने पति के साथ रहने का फैसला किया।
बता दें कि महिला की 2018 में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। हालांकि असलली पुलिस महिला का पता लगाने में नाकाम रही। इसलिए, महिला की बेटी ने उसे खोजने के लिए बंदी प्रत्यक्षीकरण के लिए उच्च न्यायालय में आवेदन किया। ऐसे में हाईकोर्ट ने पुलिस से पूरे मामले की क्रोनोलॉजी पूछी। इसके बाद पुलिस ने महिला को खोज निकाला।
महिला 2018 से लापता थी और असलाली पुलिस उसका पता लगाने में नाकाम रही थी। उच्च न्यायालय द्वारा उसे खोजने के लिए किए गए प्रयासों का कालक्रम प्रस्तुत करने के लिए कहने के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। इस महिला के खिलाफ संपत्ति विवाद में कई मामले लंबित हैं।