
अहमदाबाद : नारणपुरा के निवासी सड़क पर उतरे, प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की धमकी दी
By Loktej
On
कुछ जगहों पर दुकानों और कई घरें सड़कों की मार्जिन में जा रही हैं जिसे लेकर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं
नारणपुरा के लोगों में आक्रोश है। सड़क कटौती करने के विवाद को लेकर नारणपुरा के निवासी सड़कों पर उतर आए हैं। नारनपुरा गांव से नारनपुरा चौराहे तक 100 फीट सड़क निर्माण का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। यह विरोध सड़कों के साथ-साथ सोसायटियों और यहां तक कि लोगों के घरों में भी देखा जा रहा है। कुछ जगहों पर दुकानों और कई घरें सड़कों की मार्जिन में जा रही हैं जिसे लेकर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और यह आंदोलन आने वाले दिनों में और तेज करने की धमकी दी है।
नारनपुरा गांव से नारनपुरा क्रॉसिंग तक सड़क जो वर्तमान में 80 फीट है। अहमदाबाद नगर निगम ने इसे 100 फीट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसका स्थानीय निवासी विरोध कर रहे हैं। लोगों ने पोस्टर व बैनर लगाकर विरोध कर रहे हैं। बैनरों द्वारा सीधे स्थानीय पार्षदों पर आरोप किया है कि पार्षद पहले बिल्डरों के लिए काम करते हैं, बाद में स्थानीय लोगों के लिए।
स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर नारनपुरा क्रॉसिंग से आश्रम रोड 50 फीट की है, इसे चौड़ा कर 80 फीट किया जाना था, लेकिन प्रशासन ने अब 100 फीट करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल ट्रैफिक की कोई समस्या नहीं है। अगर नगरसेवक हमें जवाब नहीं देते और मदद नहीं करते हैं, तो उन्हें वोट देने का क्या फायदा? लोगों ने स्थानीय पार्षदों से पेशकश भी की है।
Tags: