अहमदाबाद : वो पुलिस के भेस में आए और महिला की सोने की चुड़ियाँ ले फुर्र हुए!

अहमदाबाद : वो पुलिस के भेस में आए और महिला की सोने की चुड़ियाँ ले फुर्र हुए!

पिछले काफी समय से राज्य में चोरी की घटनाओं में काफी इजाफा हो रहा है। ऐसे में अहमदाबाद से कुछ ठगों ने नकली पुलिस बनकर चोरी की घटना को अंजाम दिये होने की जानकारी सामने आई है। शहर के आंबावाड़ी इलाके में रहने वाली महिला जब मंदिर जा रही थी, तभी सड़क पर नकली पुलिस बनकर आए ठगों के समूह ने महिला 30 ग्राम की सोने की चेन पर अपना हाथ साफ किया था। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, शहर के आंबावाडी इलाके में रहने वाले 55 वर्षीय तृप्तिबेन शाह दवाई लेने के लिए पैदल ही डॉक्टर से मिलने चल पड़े थे। इसी दौरान सुबह 11 बजकर 30 मिनट के आसपास उन्हें आयोजननगर के गेट नंबर 3-4 के करीब दो शख्सों ने उन्हें रोका। उन्होंने बताया कि वह पुलिस से है और कल रात ही यहाँ एक बड़ी चोरी हुई है। 
चोरों ने बताया कि रात को यहाँ बड़ी चोरी हुई थी। जिसके चलते उन्होंने तृप्ति बहन को अपने हाथ की बैंगल्स उन्हें पाकिट में रखने कहा। हालांकि जब तृप्ति बहन ने उन सभी के आई-कार्ड देखने के लिए मांगे तो सभी शख्स अलग-अलग बाइक पर बैठकर भाग निकले थे। इस पर तृप्ति बहन को शंका हुई और उन्होंने अपना पाकिट निकालकर चेक किया। जिस पर पता चला की चोरों ने 30 ग्राम वजन की उनकी सोने के चूड़ियों के स्थान पर नकली चुड़ियाँ रख दी है। जिसके चलते तृप्ति बहन ने शिकायत दर्ज करवाई थी।