
अहमदाबाद : नारणपूरा इलाके में हुआ भूस्खलन, दो मजदूरों की दबकर हुई मौत; एक को जिंदा वापिस निकालने में मिली सफलता
By Loktej
On
दुनिया में कब क्या हो जाये कोई नहीं बता सकता। विपत्ति कब और कहाँ से आ जाए यह कोई नहीं जानता। अहमदाबाद के नारणपूरा इलाके में भी शुक्रवार को अचानक से भूस्खलन के कारण दो मजदूरों की मौत हो गई। भूस्खलन की घटना में कुल मिलाकर तीन मजदूर जमीन के नीचे दब गए थे। हालांकि एक मजदूर को बाहर निकालने में सफलता हासिल हुई थी। बाहर निकालने के बाद तुरंत ही उसे अस्पताल ले जाया गया।
दमकल अधिकारी इनायत शेख के अनुसार, जेसीबी की खुदाई के दौरान काम करते-करते उनके ऊपर भूस्खलन हुआ था। जिसके चलते तीनों मजदूर उसके नीचे गिर है। घंटा की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मात्र एक घंटे में ही दोनों मजदूरों को बाहर निकाला था। विस्तृत जानकारी के अनुसार, नारणपूरा चार रास्ते पर जनक अपार्टमेंट ऋनोवेशन का काम चल रहा था। इसी समय अचानक से एक चट्टान गिर जाने के कारण उसके नीचे तीन मजदूर दब गए थे। जिसमें से एक मजदूर को तो वह बचा पाये लेकिन अन्य दोनों का मृतदेह बरामद हुआ था। घायल कारीगर को फिलहाल सिविल्न अस्पतालल में रखा गया है।
दमकल विभाग को सुबह 10 बजे यह सूचना मिली थी। कॉल मिलते ही फायरब्रिगेड की चार गाडियाँ घटनास्थल पर पहुँच गई थी। काफी मेहनत और परिश्रम के बाद फायर विभाग के जवानों ने अपनी जान की परवाह ना करते हुये श्रमिकों की जान बचाई थी।
Tags: