
अहमदाबाद : मूकबधिर पत्नी ने किया पति पर चाकू से हमला, जानें क्या था कारण
By Loktej
On
सह कर्मचारी के साथ वीडियो कॉल और व्हाट्सएप चैट के जरिये करती थी बातचीत
अहमदाबाद के नारोल में एक मुकबधिर दंपत्ति के झगड़े में पत्नी ने पति पर चाकू से हमला किए होने का मामला सामने आया है। पति को उसकी पत्नी का अन्य किसी के साथ भी संबंध होने की शंका थी। जिसके चलते दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ था, जिसमें पत्नी ने पति पर हमला कर दिया था। पुलिस ने पत्नी आशाबेन वानिया है।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, आशा और उसके पति भरतभाई दोनों मूकबधिर है। दोनों के बीच भरतभाई को आशा पर शक था कि उसका चक्कर किसी और के साथ चल रहा है। जब पति के शंका की जानकारी पत्नी को हुई तो उसे काफी क्रोध आया और उसने अपने पति को मारने की ठान ली। इसी दौरान 1 जनवरी को पति भरत को पत्नी ने बहाने से नारोल केनाल के नजदीक बुलाया और उस पर हमला कर दिया। हालांकि पत्नी से बच के भरत वहाँ से भाग निकला था। हालांकि इस दौरान उसे चोट आई थी। चोटिल भरत को एल जी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। नारोल पुलिस ने आशा के खिलाफ केस दर्ज किया था।
भरत वानिया और आशा वानिया के दो बच्चे हैं। भरतभाई की एक साल पहले एक दुर्घटना में नौकरी चली गई थी। जबकि उसकी पत्नी असलाली में अमेजन कंपनी के गोदाम में मजदूरी का काम करती है। आशा अमेज़न कंपनी के एक कर्मचारी के साथ वीडियो कॉल में इशारे और व्हाट्सएप चैट से बात कर रही थी। यह बात भरतभाई को पसंद नहीं आई। भरतभाई को शक था कि आशा का उनके सहयोगी के साथ अफेयर चल रहा है। इसके चलते दोनों के बीच कभी-कभार झगड़ा हो जाता था। इस झगड़े की दुश्मनी और अपने पति से छुटकारा पाने की उम्मीद में आशा ने भरतभाई की हत्या की साजिश की थी।
Tags: Ahmedabad