
अहमदाबाद : अगर आपके घर की बच्चियां भी करती हैं सोशल मीडिया का इस्तेमाल, तो हो जाइए सावधान
By Loktej
On
सोशल मीडिया को लेकर सभी के लिए आंखें खोलने वाला मामला आया सामने, एक 27 साल के युवक ने किया आधी उम्र की लड़की के साथ दुष्कर्म
आजकल युवाओं में सोशल मीडिया का जबरजस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। युवाओं को लगातार फोन पर सोशल मीडिया या ऑनलाइन गेम में लगे देखा जा सकता है। कुछ लोग सोशल मीडिया का अच्छा उपयोग करते हैं लेकिन जो लोग टाइमपास या लत के कारण इसका इस्तेमाल करते हैं और ऐसे लोगों को बाद में पछताना पड़ सकता है। शहर में एक ऐसी घटना घटी जो सभी के लिए आंखें खोलने वाला मामला बन गया है।
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर 27 साल के एक शख्स ने अपने से करीब आधी उम्र की लड़की से संपर्क किया और उससे दोस्ती कर ली। इन दोनों दोस्ती चलती रही और ये शख्स उस नाबालिक लड़की को मात्र अपनी हवस का शिकार बनाना चाहता था। लड़की भी उसके झांसे में आ गई। उस शख्स ने लड़की की न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी दी और होटल ले जाकर उसके साथ रेप किया। जब पूरा मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सबक सिखाया। आपको बता दें कि करीब एक साल पहले वह सोशल मीडिया के जरिए एक युवक के संपर्क में आई एक 14 वर्षीय लड़की धीरे-धीरे उस युवक के साथ बात करने लगी। समय के साथ साथ दोनों में बात करना जारी रखा। धीरे-धीरे लड़की 27 साल के प्यार के जाल में फंस गई। दोनों के बीच चैटिंग होने लगे। जब दोनों मिले तो वह आदमी लड़की के साथ निजी पलों का आनंद लेने लगा और इसी बीच उसने लड़की की नग्न तस्वीर भी खींची। बाद में उसने नग्न फोटो वायरल करने की धमकी दी और लड़की को होटल आने के लिए ब्लैकमेल किया। उसे होटल के गेस्ट हाउस में ले जाकर दुष्कर्म किया। कुछ ही समय बाद लड़की के परिवार को मामले की जानकारी हुई और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। गायकवाड़ हवेली पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर अपराध दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मामले की जांच कर 27 वर्षीय आरोपी अब्दुल कय्यूम खान पठान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जमालपुर में रहता है और फिलहाल रेप के आरोप में पुलिस की गिरफ्त में है। उसने कबूल किया कि उसने करीब एक साल पहले सोशल मीडिया पर एक नाबालिग से संपर्क किया था और फिर उसके साथ दुष्कर्म करने की बात भी स्वीकार की। फिलहाल पुलिस मामले में जरुरी कार्यवाही कर रही है।