
अहमदाबाद : अस्पताल में सफाई बाकी होने के बहाने सहकर्मी ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत
By Loktej
On
स्पेशल रूम में सफाई बाकी होने का कहकर किया जबर्दस्ती करने का प्रयास
अहमदाबाद के चांदखेड़ा इलाके में आई एक निजी अस्पताल में हॉस्पिटल के कर्मचारी ने साफसफाई करने के बहाने एक महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। अस्पताल के कर्मचारी ने साफसफाई करने के बहाने महिला कर्मचारी को ऊपर के कमरे में ले जाकर उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर हाथ फेरकर उसके साथ संबंध बनाने कि कोशिश की थी। हालांकि महिला कर्मचारी ने संबंध बनाने से इंकार कर दिया और कमरेमेन से बाहर निकल गई थी। कमरे में से बाहर निकल कर महिला कर्मचारी ने डॉक्टर को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद महिला डॉक्टर ने पुलिस शिकायत दर्ज करवाई थी।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद के चांदखेड़ा इलाके में रहने वाली 30 वर्षीय महिला चार दिन पहले ही शिव शक्तिनगर बस स्टेंड के सामने आई प्रांजना हेल्थ सेंटर अस्पताल में हाउस किपिंग स्टाफ के तौर पर जुड़ी थी। शनिवार को जब वह सुबह नौकरी पर आई तो नर्सिंग स्टाफ में काम करने वाले पंकज प्रजापति ने स्पेशल रूम में सफाई करने बाकी होने का बताया था। जैसे ही महिला स्टाफ स्पेशल रूम में सफाई करने गई थी, कुछ ही समय में पंकज भी उनके पीछे आया और महिला हाउस किपिंग स्टाफ को जबरन पकड़ लिया था।
पंकज ने महिला कर्मचारी के साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश की थी। पंकज ने महिला सफाई कर्मचारी को उसके साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। जिस पर सफाई कर्मचारी वहाँ से निकल भागी थी। कुछ ही समय में जनरल वोर्ड में से महिला डॉक्टर के आने पर उसने डॉक्टर को सारी हकीकत बताई थी। जिसके चलते डॉक्टर ने महिला सफाई कर्मचारी को पुलिस में शिकायत करने कहा था। पुलिस ने चांदखेड़ा पुलिस की शिकायत के आधार पर आरोपी पंकज प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।
Tags: Ahmedabad