अहमदाबाद : पति की मौत के बाद युवती ने होमगार्ड के साथ बनाए संबंध, होमगार्ड को मिली दूसरी प्रेमिका और फिर हुआ ये.....

जबरन रिश्ता बनाने को मजबूर कर रही थी युवती

दो माह पूर्व रिवरफ्रंट पर हुई युवती की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। युवती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके प्रेमी ने ही की थी। युवती को अपने प्रेमी के दूसरी प्रेमिका के बारे में पता चल गया और दोनों में बहस गई। युवती ने जबरन अपने प्रेमी को उसके साथ संबंध बनाए रखने के लिए दबाव किया और उसके साथ संबंध ना रखने पर उसे दुष्कर्म के केस में फंसा देने की धमकी भी दी। इसके चलते होमगार्ड प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को जान से मारने का प्लान बनाया।
प्रेमिका की हत्या करने वाले होमगार्ड जवान को पुलिस ने हिरासत में लिया था। प्रेमी ने कबूल किया की हत्या करने के बाद उसने ही महिला की लाश रिवरफ्रंट में फेंक दी थी। इस तरह दो महीने पहले हुई हत्या का राज खुल था। विस्तृत जानकारी के अनुसार आरोपी हितेश श्रीमाणी ने अपनी प्रेमिका को रिवरफ्रंट में मार कर फेंक दिया था। हितेश ने कहा कि उसकी प्रेमिका जबरन उसके साथ रिश्ता बनाए रखने का दबाव बनाया था और रिश्ता नहीं रखने पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करने की शिकायत की थी। 
हितेश एक होमगार्ड के तौर पर काम करते है और साथ में एक गाज बटन की दुकान चलाते है। उसकी दुकान में ही मनीषा काम करती थी। मनीषा के पति की मौत के बाद दोनों के दूसरे के करीब आए थे और उनके बीच प्यार पनपा था। पिछले पाँच सालों से मनीषा और हितेश के बीच संबंध थे। हालांकि परिणित हितेश को किसी और लड़की से भी प्यार हो गया। जब इसकी जानकारी मनीषा को हुई तो उसने उस युवती को धमकी दी थी। इसके चलते हितेश ने मनीषा को जान से मार दिया था।