
अहमदाबाद : शादी के एक साल के बाद ही जीजाजी ने कर ली अपनी ही साली के साथ शादी
By Loktej
On
शादी के बाद पत्नी ने ही करवाई थी छोटी बहन से अपने पति की पहचान
अहमदाबाद के गोता इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के एक साल के बाद जीजा ने अपनी ही साली के साथ शादी कर ली थी। शादी के बाद पत्नी ने अपनी छोटी बहन की पहचान अपने पति से करवाई थी। शादी के एक साल के बाद जो हकीकत सामने आई उसे सुनकर परिणीता के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिणीता को पता चला की उसके पति और उसकी बहन ने शादी कर ली है और दोनों साथ में रहने के लिए कहीं और चले भी गए है। पूरी सच्चाई सामने आने पर परिणीता ने हेल्पलाइन नंबर 181 की सहायता ली थी। महिला हेल्पलाइन की टीम ने भी दोनों को काफी समजाया था पर दोनों मानने को तैयार नहीं हुये थे, जिसके चलते मामला पुलिस स्टेशन में पहुंचा था।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद में महिला हेल्पलाइन नंबर 181 को गोता इलाके में रहने वाली परिणीता का फोन आया। परिणीता ने कहा कि उसकी बहन ने उसके पति के साथ शादी कर ली है। जब हेल्पलाइन की टीम वहाँ पहुंची तो पता चला कि परिणीता का पति काफी शराब पिता था। जिसके चलते वह काफी परेशान थी। अपने पहले पति से परिणीता ने शादी के बाद अपनी बहन की पहचान करवाई थी। जिसके बाद दोनों के बीच हंसी मज़ाक चलते रहता था।
हालांकि परिणीता ने इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। पर उनकी यह हंसी मज़ाक प्यार में बदल गई किसी को पता नहीं चला। हालांकि इस दौरान परिणीता अपने पति की शराब पीने की आदत से काफी परेशान हो गई थी। जिसके कारण दोनों के बीच काफी तनाव पैदा हो गया था। हालांकि शादी के एक साल के बाद उसे पता चला कि उसका पति उसी की बहन के साथ शादी कर के रहने लगा है। इसके चलते परिणीता ने हेल्पलाइन से पति के पास से तलाक और भरण-पोषण की मांग की थी। हालांकि इसके बाद भी उसका कोई निराकरण नहीं आया था। इसलिए हेल्पलाइन की टीम दोनों को सोला पुलिस स्टेशन ले आई थी।
Tags: Ahmedabad