अहमदाबाद : अपनी ही पुत्र वधू से ससुर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, बहू ने दर्ज करवाई शिकायत

अहमदाबाद : अपनी ही पुत्र वधू से ससुर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, बहू ने दर्ज करवाई शिकायत

बहू के अकेलेपन का फायदा उठाकर करता था छेड़खानी, दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित

शहर में पिछले कई दिनों से छेडखानी और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में अहमदाबाद में से एक चौंकाने वाला अम्ल सामने आया है। जिसमें बहू के साथ उसके ससुर ने ही दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। शादी के बाद अपने पति के साथ बिलकुल प्रेमपूर्वक रहने वाली महिला के साथ उसके ही ससुर ने दुष्कर्म की कोशिश की थी। महिला का ससुर आए दिन अपनी बहू के अकेलेपन का फायदा उठाता था। इसके बाद ससुर आए दिन बहू के अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ छेड़खानी करता था। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, शहर के वस्त्राल इलाके में रहने वाली परिणीता ने अपने सास, ससुर, बड़े ससुर और चाचा ससुर सहित 8 लोगों के खिलाफ शारीरिक और मानसिक अत्याचार तथा दहेज का केस दर्ज करवाया था। परिणीता का आक्षेप था कि वह जब रूम में अकेली रहती थी तब ससुर उसके बगल में आकर सो गए थे और उसके साथ छेड़खानी करने लगे थे। युवती ने कहा कि शादी के पहले ससुराल वालों ने युवती और उसके परिवार वालों से दहेज में 25 लाख रुपए मांगे थे। युवती के परिवार वालों ने यह पैसे भी दे दिये थे।
पर शादी के बाद ससुराल वालों ने युवती पर शारीरिक और मानसिक अत्याचार करना शुरू किया। युवती के बड़े ससुर और कच्छ में रहने वाले चाचा ससुर आए दिन उस पर अत्याचार करते रहते थे। इसके अलावा वह लगातार उससे पैसों की मांग करते रहते थे। जिससे परेशान होकर आखिरकार युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।