अहमदाबादः बारात में नाचने को लेकर झगड़ा, मारपीट और हिंसक झड़प

अहमदाबादः बारात में नाचने को लेकर झगड़ा, मारपीट और हिंसक झड़प

आदित्य उर्फ ​​पैंची ने शिकायतकर्ता को कान के निचले हिस्से में छुरा घोंपा दिया, बीचबचाव करने पर शिकायतकर्ता के भाई को बुरी तरह पीटा

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरु की 
कभी-कभी एक तुच्छ (सामान्य)  मामला गंभीर हो जाता है। शहर के शाहपुर इलाके में एक ऐसी ही घटना सामने आई है।  पड़ोसी की शादी में वरघोड़ा में युवक को शांति से डांस करने को कहते हुए चार लोगों ने युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी। चारों ने युवक पर चाकू से हमला भी किया था।
शाहपुर क्षेत्र के निवासी राज दतानिया ने शाहपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि वह गत रात लगभग 8 बजे अपने पड़ोस में विकास की शादी के वरघोड़ा में गए थे। वरघोड़ा में आदित्य उर्फ ​​पँची और उनके चाचा सतीश वरघोड़ा में नृत्य कर रहे थे। जिससे आरोपियों ने उन्हें शांति से नृत्य करने के लिए कहा।
हालांकि, रात्रि वरघोड़ा पूर्ण होने के बाद शिकायतकर्ता घर जा रहे थे। तभी राम चौक के पास आदित्य, सतीश, निर्मल और उनके दामाद अनूप खड़े थे और शिकायतकर्ता को वरघोड़ा में क्यों होशियारी मार रहे थे कहते हुए गाली देने लगे। शिकायतकर्ता ने जब गाली देने के मना किया तो चारो उत्तेजित हो गये और शिकायतकर्ता को पिटने लगे।
इस बीच, आदित्य उर्फ ​​पंची ने शिकायतकर्ता को कान के निचले हिस्से में चाकू मार दिया। शिकायतकर्ता का भाई जब बीच बचाव में पड़े तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने  शिकायत दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
शहर में आपराधिक घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी
शहर में अपराध का बोलबाला है। हाल ही में लूट व दोहरे हत्याकांड और बाद में वटवा में गोलीबारी की घटना हुई थी। अब सामान्य बात में चाकू मारने की घटना बनी है। काम से लौटने के बाद एक युवक  सब्जी लेने चला गया। जहां उनके परिचित युवक से मुलाकात हुई थी। युवक ने अपने परिचित से 209 रुपये और 5 रुपये की विमल मांगी थी। क्योंकि उसके पास पैसे नहीं थे। युवक ने दोनों सामान देने से इनकार कर दिया, जिससे उस युवक ने  चाकू मार दिया। घटना के बाद युवक लहूलुहाण हो गया। घायलावस्था में युवक को उपचार के लिए ले जाया गया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी होते ही अमराईवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Tags: