अहमदाबाद में घूमने की पहली पसंद बने साबरमती रिवर फ्रंट पर मनचलों की अब खैर नहीं!

अहमदाबाद में घूमने की पहली पसंद बने साबरमती रिवर फ्रंट पर मनचलों की अब खैर नहीं!

गृह मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा द्वारा लॉंच किया जाएगा वुमेन्स सेफ़्टी के लिए एक खास लोगो

पिछले काफी समय से महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अहमदाबाद पुलिस ने सख्त एक्शन लेने के मूड में हैं। खास तौर पर अहमदाबाद रिवरफ्रंट पर बनने वाली ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अहमदाबाद पुलिस ने एक्शन प्लान बनाया हैं। जिसके तहत रिवरफ्रंट पर चार महिला पुलिस चौकी बनने जा रहे हैं। इसके अलावा ई-स्कूटी पर महिला पुलिस कर्मी यहाँ गश्त लगाती भी नजर आएगी। 
8 किलोमीटर तक फैले हुये रिवरफ्रंट पर बनेगी चौर महिला पुलिस चौकी
अहमदाबाद की साबरमती नदी के दोनों किनारे आए 8 किलोमीटर में फैले इस सुंदर रिवरफ्रंट पर आए दिन महिलाओं की छेड़खानी और अत्याचार की घटनाएँ सामने आती रहती हैं। इसके अलावा सीनियर सिटीजन्स पर होने वाले हमले और बालकों पर होने वाले अत्याचार की भी कई घटनाओं के बारे में आए दिन शिकायतें आती रहती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद रिवरफ्रंट पर चार महिला पुलिस चौकी बनाने का आयोजन किया गया हैं। 
नदी में गश्त लगाएँगी पुलिस की दो बोट
वैसे तो रिवरफ्रंट के दोनों सिरे पर दो पुलिस स्टेशन मौजूद ही हैं। पर इसके अलावा भी चार अतिरिक्त चौकियाँ बनाई जा रही हैं। इसके अलावा 8 महिला पुलिस कर्मी लगातार ई स्कूटी पर रिवरफ्रंट की गश्त लगाएंगे। इसके अलावा नदी के अंदर पुलिस की दो बोट पेट्रोलिङ्ग करेंगी और एक गोल्फ कार को भी पेट्रोलिङ्ग मे शामिल किया जाएगा। पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने बताया की रिवरफ्रंट पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जो आयोजन किया गया हैं, उसके लिए वुमेन्स सेफ़्टी का एक खास लोगो बनाया जाएगा। जिसे गृहमंत्री प्रदीपसिंह जडेजा लॉंच करेंगे। 
Tags: