अहमदाबाद डबल मर्डर : पुलिस ने पांचों आरोपियों की पहचान की, तलाश में राजस्थान पहुंची

अहमदाबाद डबल मर्डर : पुलिस ने पांचों आरोपियों की पहचान की, तलाश में राजस्थान पहुंची

रेकी करने वाले और चार हत्यारे सहित पांचों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से कुछ ही दूर

अहमदाबाद की थलतेज में हुये डबल मर्डर केस की गुत्थी कुछ ही समय में सुलझने की आशा जागी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अशोकभाई और उनकी पत्नी ज्योत्सनाबेन की हत्या रेकी करने के बाद की गई थी। एक शख्स ने अशोकभाई के घर की जानकारी चारों हत्यारों को दी थी, जिसके आधार पर चारों हत्यारे अशोकभाई के घर में घुस कर चोरी कर सके थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने पूरी रात जाग कर 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को चेक कर दो बाईक पर चाणक्यपूरी की और भाग रहे चार लोगों पर शंका व्यक्त की हैं। जिसके आधार पर उनके बाईक नंबर और फोटो के आधार पर पुलिस ने आगे की जांच शुरू की हैं। 
धारदार चीज से किया था हमला 
पुलिस के सूत्रों से पता चला हैं की हत्यारों को पहले से ही पता था कि घर का मेईन डोर बंद रहता हैं और किचन की और का दरवाजा खुला रहता हैं। इसी के आधार पर वह घर में घुस आए थे और पहले ज्योत्सनाबेन को मौत के घाट उतारा था। अपनी पत्नी की आवाज सुनकर दौड़े चले आए अशोकभाई को भी हत्यारों ने मौत की नींद सुला दी थी। दोनों को मारने के लिए हत्यारों ने तरकारी काटने के लिए इस्तेमाल होने वाले चाकू जैसे धारदार चीज का इस्तेमाल किया था। 
अलग अलग सीसीटीवी जांच कर पुलिस ने लगाया पता
क्राइम ब्रांच ने अलग अलग सीसीटीवी की जांच कर पता चला की चारों आरोपी हेबतपुर चार रास्ता पर पार्क की हुई दो बाईक पर बैठकर चाणक्यपूरी तक गए हैं। मास्क पहनकर आए चारों हत्यारे हिन्दी भाषा के जानकार थे। पुलिस सूत्रों से जानने मिला कि रेकी करने वाला एक और हत्या करने वाले चार आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त से ज्यादा दूर नहीं हैं। भाड़े के घर में रहने वाले दो आरोपी तो घर छोडकर राजस्थान भाग गए हैं। इसलिए हत्या के केस को सुलझाने के लिए पुलिस राजस्थान पहुंची हैं। 
Tags: