क्रिकेट : विश्व कप के बीच में ही पुलिस ने इस खिलाड़ी को हिरासत में लिया, महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप

क्रिकेट : विश्व कप के बीच में ही पुलिस ने इस खिलाड़ी को हिरासत में लिया, महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप

टूर्नामेंट के बीच में श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणथिलक पर रेप का आरोप लगा, सिडनी पुलिस ने हिरासत में लिया

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अधिकांश क्रिकेट खेलने वाले देश हिस्सा ले रहे है और ऑस्ट्रेलिया में है। इस बीच खेल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल इस बड़े टूर्नामेंट के बीच में श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणथिलक पर रेप का आरोप लगा है। इस वजह से सिडनी पुलिस ने इस क्रिकेटर को गिरफ्तार भी किया है। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। उनके मुताबिक एक महिला ने दनुष्का पर रेप का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत के आधार पर 31 वर्षीय दानुष्का को सिडनी में गिरफ्तार किया गया है।

कुछ ऐसा गुजरा श्रीलंका का विश्व कप


आपको बता दें कि क्वालीफाइंग राउंड खेलने के बाद श्रीलंकाई टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 में जगह बना ली थी। उन्होंने ग्रुप-1 में अपना आखिरी मैच शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच के दौरान दनुष्का टीम के साथ थे। इस मैच में श्रीलंका को इंग्लैंड के हाथों हार मिली थी। इस मैच के बाद दनुष्का को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। श्रीलंका की टीम इस बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। जिसके चलते टीम अब अपने देश लौट चुकी है। लेकिन दनुष्का उसके साथ नहीं है, क्योंकि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, दानुष्का श्रीलंकाई टीम के साथ वर्ल्ड कप खेलने ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। लेकिन चोट के कारण वह बीच में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इसके बाद उनकी जगह अशेन बंडारा को टीम में शामिल किया गया।

आखरी मैच में श्रीलंका को मिली हार


गौरतलब है कि श्रीलंकाई टीम ने अपने ग्रुप-12 में पांच मैच खेले, जिसमें उसे केवल दो में जीत मिली। इस तरह टीम 4 अंकों के साथ सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई। टीम ने अपना आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें उसे 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरी ओर रेप के आरोप में गिरफ्तार दानुष्का ने इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच खेला। यह मैच क्वालीफाइंग दौर में नामीबिया के खिलाफ था। खास बात यह रही कि स्पिन ऑलराउंडर दानुष्का इस मैच में शानदार बल्लेबाजी नहीं दिखा सके। उनका खाता भी नहीं खोल पाए। इस मैच में श्रीलंका की हालत काफी खराब थी। इस मैच में नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रन से हराया था।
Tags: Australia