आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 : तो क्या एक बार फिर दुहराया जायेगा इतिहास, मैदान में होने वाले संजोग तो यहीं कह रहे है!

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 : तो क्या एक बार फिर दुहराया जायेगा इतिहास, मैदान में होने वाले संजोग तो यहीं कह रहे है!

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में घट रहा घटनाक्रम उसी प्रकार से है जैसे २०११ विश्व कप में थे, अब फैंस को उम्मीद है कि एक बार फिर भारत जीतेगा विश्व कप

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शानदार प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका ने पांच विकेट से हरा दिया। भारतीय फैंस भले ही अपनी टीम की हार से निराश हों, लेकिन इस हार में कुछ ऐसा छिपा है जो 15 साल के सूखे को खत्म कर सकता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस हार ने 2011 के वनडे विश्व कप की कहानी दोहरा दी है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की पहली हार


आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। रविवार को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 134 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे उसने दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की यह पहली हार है। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी।

2011 एकदिवसीय विश्व कप में भी हुआ था ऐसा


इस हार ने भले ही भारतीय फैंस को निराश किया हो, लेकिन इस हार में कुछ ऐसा छिपा है जो 15 साल के इंतजार को खत्म कर सकता है। यानी भारतीय टीम 2007 के बाद दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमा सकती है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह हार 2011 के वनडे विश्व कप की दोहराई गई है, जहां भारतीय टीम एमएस धोनी की कप्तानी में चैंपियन बनने में सफल रही थी। 2011 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ जीत हासिल की थी। उसके बाद से भारत एक भी मैच नहीं हारा है। उस 50 ओवर के विश्व कप में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 297 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे अफ्रीकी टीम ने दो गेंद शेष रहते कुल 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस बार भी दक्षिण अफ्रीका ने 2 गेंद शेष रहते भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। यानी 2011 वर्ल्ड कप का संयोग एक बार फिर से हो गया है।

विश्व कप में आयरलैंड ने इंग्लैंड को फिर से हराया


इतना ही नहीं 2011 वर्ल्ड कप में आयरलैंड की टीम से इंग्लैंड को हार मिली थी। इस बार भी आयरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में डकवर्थ-लुईस नियम के तहत इंग्लैंड को पांच रन से हराया था। 2011 विश्व कप में बैंगलोर में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 327 रन का विशाल स्कोर बनाया था। जवाब में आयरलैंड ने तीन विकेट से मैच जीत लिया। आयरलैंड के लिए केविन ओ ब्रायन ने 63 गेंदों में 113 रन की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली।

भारत के अभ्यास मैचों में भी समानता


2022 टी20 विश्व कप से पहले, भारत ने आधिकारिक तौर पर दो अभ्यास मैच निर्धारित किए हैं। पहला मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और दूसरा न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ। 2011 वर्ल्ड कप में भी ऐसा ही हुआ था जहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेले थे। खास बात यह है कि 2011 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड और बांग्लादेश की टीम भारत के ग्रुप में थी। इन सभी संयोगों से लगता है कि भारतीय टीम इस बार भी खिताब जीत सकती है, ठीक 2011 विश्व कप की तरह, पर इस बार अलग प्रारूप में।
Tags: