ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न की एक्स गर्लफ्रेंड ने कुछ इस अंदाज़ में दी श्रद्धांजलि

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न की एक्स गर्लफ्रेंड ने कुछ इस अंदाज़ में दी श्रद्धांजलि

भूतपूर्व ओस्ट्रेलियाई गेंदबाज शेन वॉर्न का निधन हो चुका है। हर कोई अपने इस चहिते लेग स्पिनर को श्रद्धांजलि दे रहा है। इस बीच उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड और मंगेतर एलिझाबेट हर्ली ने वॉर्न के निधन के बाद इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। तस्वीर को कैप्शन देते हुये हर्ली ने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि सूरज बादलों के पीछे छिप गया है।  
(Photo Credit : instagram.com)
शेन वॉर्न और हर्ली के बीच के रोमांस की चर्चा हर जगह होती थी। वॉर्न का कहना था कि उसने अपने जिंदगी का सबसे खूबसूरत समय हर्ली के साथ ही बिताया था। वॉर्न पहले से ही शादीशुदा थे, इसके बावजूद उनके हर्ली के साथ के रिश्ते ने समाचार में काफी सुर्खियां बटौरी थी। हालांकि वॉर्न के बयान के बिलकुल विपरीत उस समय वह अधिकतर गलत कारणों से ही हेडलाइंस में रहते थे। दोनों ने साल 2010 से 2013 के बीच एक साथ समय बिताया था। 
अपने एक अन्य इंटरव्यू में शेन वॉर्न ने स्वीकार भी किया था कि पत्नी सिमोन केलाहान को धोखा देना उनके जीवन कि सबसे बड़ी भूल में से एक था और इस बात का उन्हें काफी अफसोस भी है। साल 2006 में वॉर्न ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। जिसके बाद साल 2010 से 2013 के दौरान लीज और वॉर्न साथ में थे। जिसके बाद दोनों अलग हो गए थे। हालांकि इसके बावजूद अक्सर दोनों को एक साथ देखा जा सकता था। अपनी पत्नी के साथ 11 साल के शादीशुदा जीवन के दौरान वॉर्न को तीन संतान है। जिसमें दो पुत्री और एक पुत्र है।