आईपीएल शुरू होने से पहले ही मची धोनी की धूम, नया लुक हुआ वायरल

आईपीएल शुरू होने से पहले ही मची धोनी की धूम, नया लुक हुआ वायरल

ये आईपीएल हो सकता है धोनी का आखरी आईपीएल

आईपीएल 2022 का बिगुल बज चुका है। 19-20 को सम्पन्न मेगा ऑक्शन के बाद अब इस बार के टूर्नामेंट का प्रारूप भी सामने आ चुका है। इस बार आईपीएल की शुरुआत 26 मार्च से होगी। आईपीएल शुरू होने की खबर के बाद सीएसके के कप्तान एमएस धोनी का नया लुक भी वायरल हो रहा है। धोनी के इस नए लुक से फैंस हैरान हैं। ये असल में धोनी का देसी लुक नहीं है बल्कि भारत का ये पूर्व कप्तान स्टार स्पोर्ट्स के एक प्रोमो में 'ड्राइवर' बना हुआ हैं। धोनी का ये लुक तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि माही के इस नए लुक को देखकर फैंस अब जल्द से जल्द प्रोमो रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। माही के लुक में सबसे खास बात यह है कि वह मूछों में नजर आ रहे हैं। आईपीएल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो पोस्ट किया है और धोनी का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि माही आईपीएल के प्रोमोज में नजर आएंगे।
गौरतलब है कि फैंस के बीच इस बात की चर्चा है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। अब जब वह आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं तो फैंस के बीच चर्चा है कि इस बार वह फाइनल आईपीएल में खेल सकते हैं। उनकी टीम ने पिछले साल उनके नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ट्रॉफी जीती थी। धोनी के फैन्स को आशा है कि जाते जाते धोनी आईपीएल जीतते हुए जाएंगे। रोहित और धोनी को आईपीएल का सबसे सफल कप्तान माना जाता है। अब ये देखना होगा कि धोनी इस साल भी चेन्नई को हरा पाते हैं या नहीं।

Related Posts