इस खिलाड़ी के जज्बे को सलाम, नवजात का अंतिम संस्कार कर लौटा और शतक जड़ा

इस खिलाड़ी के जज्बे को सलाम, नवजात का अंतिम संस्कार कर लौटा और शतक जड़ा

कहते है क्रिकेट का खेल खिलाड़ी के जुनून का खेल होता है। कई खिलाड़ियों ने क्रिकेट के प्रति अपने इस जुनून का उदाहरण भी पेश किया है। कुछ ही समय पहले कप्तानी को अलविदा करने वाले विराट कोहली की बात करे तो उन्होंने अपने पिता को गँवाने के बाद दूसरे ही दिन रणजी मैच में अपनी इनिंग को आगे बढ़ाया था और 90 रन की इनिंग खेली थी। कुछ ऐसा ही एक बार फिर एक खिलाड़ी ने कर दिखाया। वडोदरा की और से खेल रहे विष्णु सोलंकी ने अपनी ही नवजात शिशु का अंतिम संस्कार करने के बाद ना सिर्फ टीम के लिए बल्लेबाजी की, पर शतक भी बनाया। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, कुछ ही समय पहले विष्णु सोलंकी के घर पर पुत्री का जन्म हुआ था। हालांकि पुत्री की जल्द ही मृत्यु भी हो गई। इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में था। विष्णु ने ही अपनी पुत्री का अंतिम संस्कार किया। हालांकि अपने आप को संभालते हुये विष्णु ने अपनी एक नई शुरुआत करने का मन बना लिया। 
विष्णु अपनी टीम के साथ खेलने के लिए वापिस आए और सीजन की पहली ही मैच खेलते हुए शतक लगा दिया। चंडीगढ़ के सामने खेले गए इस मैच में विष्णु पांचवे नंबर पर खेलने उतरे थे और 161 गेंदों में 103 रन की नाबाद पारी खेली थी। अपनी इस इनिंग में विष्णु ने 63.97 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।
Tags: Sports