IPL2022 : 13 करोड़ से अधिक की बोली लग जाने से दीपक चहर को है यह रंज!

IPL2022 : 13 करोड़ से अधिक की बोली लग जाने से दीपक चहर को है यह रंज!

आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन समाप्त हो चुका है। कई खिलाड़ियों ने इस मेगा ऑक्शन में जमकर पैसा अपने नाम किया तो कई स्टार खिलाड़ियों के लिए कोई खरीददार ही नहीं मिला। अपने दमदार फॉर्म और शानदार रिकॉर्ड की बदौलत कई खिलाड़ियों ने ऑक्शन में अपनी बेज प्राइज से कई गुना अधिक राशि के करार हासिल किए। कुछ ऐसा ही देखने मिला चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर के साथ। दीपक को चेन्नई ने 14 करोड़ रुपए लेकर खरीदा, जो की सभी के लिए एक आकर्षण की बात रही। खुद दीपक भी अपनी इतनी अधिक कीमत देखकर हैरान रह गए। 
इस बारे में बात करते हुये दीपक ने बताया कि यह उनकी कल्पना के परे था। हालांकि जब टीम 13 करोड़ तक पहुंची तब दीपक मन ही मन चाह रहे थे कि चेन्नई उनके लिए अधिक बोली ना लगाए। इस बारे में बताते हुये दीपक कहते है कि उन्हें चेन्नई की टीम काफी प्यारी है। इसलिए वह यह भी नहीं चाहते की उनकी वजह से टीम को अधिक पैसे खर्च करने पड़े। 
दीपक ने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक श्रीनिवासन ने उनकी प्रतिभा को पहचाना था। उनसे मिलते ही श्रीनिवासन ने कहा था कि दीपक हमेशा पीली जर्सी में ही खेलते हुये दिखाई देंगे। इसके चलते ही टीम मैनेजमेंट किसी भी परिस्थिति में उन्हें खरीदने के लिए तैयार था। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भी तारीफ करते हुए दीपक ने कहा कि धोनी के कारण ही उनका करियर इतना आगे बढ़ा है।
Tags: Sports