धोनी के इस जज्बे ने ‌विदेशी खिलााड़ियों सहित भारतीयो का फिर से जीता दिल

धोनी के इस जज्बे ने ‌विदेशी खिलााड़ियों सहित भारतीयो का फिर से जीता दिल

पहले विदेशी खिलाडियों को अपने देश भेजा फिर खुद रांची की फ्लाइट पकड़ी

चेन्नई सुपर किंग के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के एक फैसले ने उनके समर्थकों का दिल जीत लिया है। कोरोनावायरस आईपीएल की मैच बीच में से ही स्थगित कर देनी पड़ी है। खिलाड़ी धीरे-धीरे घर को लौट रहे हैं। ऐसे में कई खिलाड़ी पहुंच गए हैं और कई खिलाड़ी भारत में ही है। भारत के केप्टन विराट कोहली भी अपनी पत्नी अनुष्का के साथ मुंबई वापस आ चुके हैं लेकिन और धोनी ने सबसे पहले विदेशी खिलाड़ियों उसके बाद भारतीय खिलाड़ियों को राज्यों में भेजने के बाद अपनी होटल से बिदाई ली।
प्रतिकात्मक तस्वीर (File Photo: IANS)
विदेशी खिलाडियों के लिए स्पेशल फ्लाइट
बीसीसीआई की मदद से चार्टर्ड फ्लाइट में तमाम विदेशी खिलाड़ियों को उनके देश भेजा जा रहा है। धोनी ने एक मीटिंग के दौरान बताया कि आईपीएल भारत में खेली जा रही है इसलिए विदेशी खिलाड़ियों को और स्टाफ को पहले भेजना चाहिए। भारतीय खिलाड़ी इसके बाद अपने शहर  जा सकते हैं। बड़ी संख्या में खिलाड़ी अपने देश गए इसके बाद धोनी ने गुरुवार की शाम को रांची जाने की फ्लाइट पकड़ी। चेन्नई टीम मैनेजमेंट में अपने खिलाड़ियों के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था की थी। विमान द्वारा सवेरे राजकोट और उसके बाद मुंबई के खिलाड़ियों को भेजा गया। इसके बाद चेन्नई और अन्य खिलाड़ियों को भी भेजा गया। आईपीएल में शामिल 40 खिलाड़ी अभी भी भारत में ही है उन्हें भेजने के लिए मुंबई इंडियंस में चार्टर फ्लाइट की व्यवस्था की  है। विशेष विमान के माध्यम से दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को भेजा जाएगा। जोहानसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को उतारने के बाद यह फ्लाइट वेस्टइंडीज रवाना होगा। आगामी 24 घंटों में विदेशी खिलाड़ियों को भेजा जाएगा।