बर्लिन : रैडिसन ब्लू होटल में स्थित विश्व प्रसिद्ध मछलीघर टूट गया, ठंड में जम गई 100 से अधिक प्रजातियों की 1500 मछलियां

बर्लिन : रैडिसन ब्लू होटल में स्थित विश्व प्रसिद्ध मछलीघर टूट गया, ठंड में जम गई 100 से अधिक प्रजातियों की 1500 मछलियां

घटना के बाद ज्यादातर मेहमानों को होटल से बाहर निकाल लिया गया

जर्मनी की राजधानी बर्लिन में स्थित रैडिसन ब्लू होटल अपने अनूठे निर्माण और विशालकाय एक्वेरियम के प्रसिद्ध है। लेकिन अब इस होटल में अब ये विशालकाय एक्वेरियम देखने को नहीं मिलेगा, क्योंकि होटल का एक्वेरियम टूट गया है। दुनिया के सबसे बड़े स्वतंत्र रूप से खड़े बेलनाकार शेप के मछलीघर एक्वाडोम के नाम से प्रसिद्ध यह एक्वेरियम 1500 मछलियों का घर था। इसकी ऊंचाई 15.85 मीटर थी। इस टैंक में 100 से अधिक प्रजातियों की मछलियां थी।

पुलिस कर रही मामले की जांच 


आपको बता दें कि यह एक्वेरियम इतना विशाल था कि घटना के बाद होटल की लॉबी और सड़क पर लाखों लीटर पानी फैल गया। इस धमाके के बाद एक्वेरियम का कांच गिरने से दो लोग घायल भी हुए हैं। इस घटना के बाद ज्यादातर मेहमानों को होटल से बाहर निकाल लिया गया है। बर्लिन पुलिस ने कहा कि यह अविश्वसनीय नुकसान है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह भी ली जाएगी।

1500 मछलियां जिंदा बर्फ में जम गईं


गौरतलब है कि धमाका इतना जोरदार था कि कई टन वजनी यह टैंक एक एंगल पर मुड़ गया है। इस घटना के समय होटल के अंदर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्हें धमाके और झटके ने दहला दिया था। जब वे होटल की लॉबी में पहुंचे तो फर्श पर पानी बहता नजर आया।  रैडिसन ब्लू के बाहर टैंक का मलबा अब भी पड़ा हुआ है और उसे हटाने की कोशिशें जारी है। बाद में पुलिस ने सावधानी के साथ पूरे होटल को खाली करवा लिया। इस घटना में बचाव और साफसफाई करने आये बर्लिन के दमकल विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार इस चिड़ियाघर की ज्यादातर मछलियां मर गई हैं। ठंड के मौसम ने उनके बचाव की कोशिशों को और ज्यादा मुश्किल बना दिया है।
Tags: Germany

Related Posts